Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई का मामला पकड़ा तूल, मंत्री आलमगीर आलम से मिल की सतबरवा बीडीओ को निलंबित करने की मांग
    झारखंड

    कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई का मामला पकड़ा तूल, मंत्री आलमगीर आलम से मिल की सतबरवा बीडीओ को निलंबित करने की मांग

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : कांग्रेस कार्यकर्ता बिहारी यादव की पिटाई कर दोनों हाथ तोड़ने का मामला पकड़ा तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपी सतबरवा बीडीओ राजकिशोर प्रसाद को निलंबित करने की मांग की है। थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू के नेतृत्व में शनिवार को रांची पहुंचा और मंत्री आलमगीर आलम से उनके आवास पर मिलकर निलंबित करने का आग्रह किया। इस पर मंत्री ने दो दिनों में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

    बीडीओ ने बालू उठाव का लगाया झूठा आरोप

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने ग्रामीण विकास मंत्री को बताया कि सतबरवा बीडीओ ने बीते 13 अगस्त की सुबह 8:30 बजे के करीब ट्रैक्टर से बालू उठाव का झूठा आरोप लगाते हुए बिहारी यादव से 50 हजार देने की मांग की। राशि नहीं देने पर उन्होंने खुद लाठी से बिहारी यादव की अंधाधुंध पिटाई कर दी, जिसमें बिहारी यादव के दोनों हाथ टूट गए। यदि बिहारी यादव कुछ गलत किया था तो प्रखंड विकास पदाधिकारी को थाना में सूचित करना चाहिए था ना कि खुद सरकारी वाहन से लाठी निकालकर पीटना चाहिए था। यह कहां तक उचित है? उनको कौन आदेश दिया है कि आम जनों को लाठी से पीटा जाए।

    प्राथमिकी दर्ज के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

    उन्होंने कहा कि बिहारी यादव ने सतबरवा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की है। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो इससे कमेटी की निष्पक्ष जांच पर प्रश्नचिह्न लग जाएगा। साथ ही इस घटना में आरोपित बीडीओ पर कार्रवाई नहीं किए जाने से सरकार की साख घटी है। इस मौके पर सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, उमेश यादव, नीरज कुमार पासवान, प्रेमचंद्र उरांव, जुगल राम, सच्चीदा बैठा, पिंटू आलम, पीड़ित बिहारी यादव मौजूद थे।

    BDO Rajkishore Prasad Case of beating Congress Congress worker bihari yadav jharkhand Minister Alamgir Alam palamu Satbarwa suspension Satbarwa BDO Rajkishore Prasad कांग्रेस कार्यकर्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंकल्प यात्रा के तीसरे दिन हेमंत सरकार पर खूब गरजे बाबूलाल मरांडी, कहा- आदिवासियों का मसीहा बताने वाले ने लूटी जमीन
    Next Article उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए उद्योगपति रतन टाटा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.