Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»संकल्प यात्रा के तीसरे दिन हेमंत सरकार पर खूब गरजे बाबूलाल मरांडी, कहा- आदिवासियों का मसीहा बताने वाले ने लूटी जमीन
    झारखंड

    संकल्प यात्रा के तीसरे दिन हेमंत सरकार पर खूब गरजे बाबूलाल मरांडी, कहा- आदिवासियों का मसीहा बताने वाले ने लूटी जमीन

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के तीसरे दिन शनिवार को पथरगामा पहुंचे। जहां उन्होंने एक बार फिर हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री को मोरहाबादी मैदान में सभा आयोजित कर बताना चाहिए कि जालसाजी करके, नाम बदलकर गरीब आदिवासी की जमीन हड़पने वाले ये शिव सोरेन, हेमंत कुमार सोरेन, बसंत कुमार सोरेन और दुर्गा प्रसाद सोरेन कौन हैं?

    कैसे बचेगी आदिवासियों की जमीन

    उन्होंने कहा अपने आप को आदिवासियों का मसीहा बताने वाले राज्य में सत्तासीन सोरेन परिवार ने राज्य में घूम-घूमकर आदिवासियों की जमीन लूटी है। ऐसे में गरीबों आदिवासियों की जमीन कैसे बचेगी जब रखवाला ही लूटने में जुटा है। मरांडी ने कहा कि अब इन्हें दंडित करने का समय आ चुका है। भ्रष्टाचार और परिवारवाद ने विकास को रोक रखा है। झामुमो, कांग्रेस और राजद तीनों परिवारवादी पार्टियां झारखंड को लूट रही हैं। ये जब तक सत्ता में रहेंगे तब तक राज्य का विकास नहीं होगा।

    झारखंड से बिहार और अन्य प्रदेश भेजे जा रहे हैं बालू

    उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में बालू घाट आम जनता के लिए खोल दिए गए थे, लेकिन आज हेमंत सरकार अवैध तरीके से बड़े- बड़े ट्रक में भरकर बालू को बिहार और अन्य प्रदेशों में भेज रही है। जनता यदि खिलाफ में आवाज उठाती है तो उसे पकड़ कर जेल में डाल दिया जाता है। आज पुलिस जनता की सुरक्षा में नहीं, बल्कि उगाही में लगी है। पूछने पर पुलिस वाले बोलते हैं, ऊपर तक पहुंचाना पड़ता है।

    हेमंत राज में अपराधी बेलगाम

    मरांडी ने कहा कि आज राज्य में अपराधी बेलगाम है। रोज हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही। गैंगवार हो रहे लेकिन पुलिस अपराधियों को नहीं सरकार के खिलाफ बोलने वालों को पकड़ती है। सरकार के खिलाफ ट्वीट करने वालों को पकड़ती है।

    केंद्र से मिले चावल को दलालों ने बेचा

    उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों का अनाज भी लुटावा दे रही। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में आदिम जनजाति परिवार के बीच बांटने के लिए केंद्र से मिले चावल को दलालों ने बेच दिया, लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की। जनसभा में सांसद निशिकांत दुबे, विधायक अनंत ओझा, अमित मंडल, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, जिलाध्यक्ष राजीव मेहता सहित हजारों की संख्या में जनता उपस्थित थी।

    Babulal marandi claimed Godda Hemant Sarkar jharkhand looted land messiah Sankalp Yatra tribals
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : लाइन टैंक तालाब के पास दिनदहाड़े दो लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई का मामला पकड़ा तूल, मंत्री आलमगीर आलम से मिल की सतबरवा बीडीओ को निलंबित करने की मांग

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.