Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कांग्रेस पार्टी में बड़ा फेरबदल, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और अजय राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी
    देश

    कांग्रेस पार्टी में बड़ा फेरबदल, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और अजय राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्‍ली : कांग्रेस ने गुरुवार को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया। पार्टी ने रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश के सीनियर ऑब्जर्वर के बाद अब राज्य का ही प्रभारी महासचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं मुकुल वासनिक को गुजरात के प्रभारी महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

    इसके अलावा दलित समाज से आने वाले बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी सुरजेवाला को वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल की जगह दी गई तो वहीं  वासनिक को राजस्थान कांग्रेस के नेता रघु शर्मा के इस्तीफे देने के बाद प्रभारी महासचिव बनाया गया है। गुजरात में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद रघु शर्मा ने प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया था।

    कांग्रेस में ये फेरबदल अहम क्यों है?

    इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में सुरजेवाला को जिम्मेदारी देना काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा अगले साल लोकसभा चुनाव है। गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर मानी जाती है।

    मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं अजय राय

    वहीं उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। ऐसे में अजय राय की नियुक्ति भी काफी अहम है। यूपी की वाराणसी सीट से 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राय लड़ चुके हैं। वो दोनों बार चुनाव हारे हैं।

    भूमिहार जाति की वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश

    कांग्रेस ने बिहार और झारखंड के बाद यूपी में भूमिहार जाति से आने वाले अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर हैं। भूमिहार जाति की ज्यादातर आबादी इन तीन राज्यों में रहती है। भूमिहार जाति को बीजेपी का वोट बैंक माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस इसमें सेंध लगाने की कोशिश कर रही है।

    Ajay Rai Congress Congress organization big reshuffle Loksabha elections Mukul Wasnik new delhi Randeep Surjewala कांग्रेस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयोगदा आश्रम पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत, संन्यासियों के साथ मुलाकात कर लिया आध्यात्मिक परामर्श
    Next Article सीएम हेमंत ने नि:शुल्क आवासीय कोचिंग का किया उद्घाटन, 8 आदिम जनजाति के स्टूडेंट्स करेंगे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.