Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 11:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»17 अगस्त से संकल्प यात्रा शुरू करेंगे बाबूलाल मरांडी, रांची के मोरहाबादी में होगा समापन, शेड्यूल जारी
    झारखंड

    17 अगस्त से संकल्प यात्रा शुरू करेंगे बाबूलाल मरांडी, रांची के मोरहाबादी में होगा समापन, शेड्यूल जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से संकल्प यात्रा शुरू करने वाले हैं। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संकल्प यात्रा को लेकर हुई विशेष बैठक के बाद इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया। यह यात्रा सात चरणों में होगी। साथ ही इसका समापन रांची के मोरहाबादी में होगा। बैठक के बाद प्रदेश भाजपा महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि जब से झामुमो और कांग्रेस की सरकार राज्य में बनी है, तब से हत्या, अत्याचार, महिला उत्पीड़न, और खनिजों की लूट भी बढ़ गई है। राज्य में आपराधिक घटनाओं की औसत काफी ज्यादा है।

    झारखंड प्रदेश भाजपा महामंत्री ने कहा कि 2014 से 2019 तक राज्य ने विकास की रफ्तार पकड़ी थी। उद्योग झारखंड की ओर रुख कर रहे थे। नक्सलवाद, उग्रवाद समाप्ति की ओर जा रहा था। इस बीच झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य को बेपटरी कर दिया है।

    सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह से शुरू होगी संकल्प यात्रा

    प्रदेश भाजपा महामंत्री ने कहा कि राज्य में अराजकता वाली स्थिति है। इसी अराजक स्थिति से राज्य को बाहर निकालने के लिए बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से संकल्प यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह से शुरू होगी। कुल सात चरण में यात्रा होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में होगा। राज्य के सभी भौगोलिक क्षेत्रों को कवर करते हुए बाबूलाल मरांडी यात्रा करेंगे और जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

    हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है- प्रदीप वर्मा

    बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का स्वरूप ऐसा होगा कि यात्रा के पथ पर हर विधानसभा में कम से कम एक जनसभा अयोजित होगी। इसके साथ यात्रा पथ पर पड़ने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र पर भी भाजपा के नेता जाएंगे। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार का वातावरण राज्य में है, उसमें संकल्प यात्रा के दौरान आम जनता यह संकल्प लेकर जाएगी कि हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकना है।

    उन्होंने कहा कि युवा आंदोलित हैं, विधि व्यवस्था खराब है, बेरोजगारी चरम पर है। ऐसे में वर्तमान सरकार को जाना ही है। उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव में जिस तरह पिछले दिनों भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मुखिया, जिला परिषद में जीत हुई है, वह यह दर्शाता है कि वर्तमान सरकार के खिलाफ कितना आक्रोश जनता में है।

    Babulal marandi jharkhand Morhabadi ranchi Sankalp Yatra schedule released संकल्प यात्रा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्रिवेणी कंस्ट्रक्शन से मशीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    Next Article गुमला : असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में फेंका प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा, आक्रोशि‍तों ने सड़क किया जाम

    Related Posts

    पाकुड़

    पाकुड़ में सर्किल इंस्पेक्टर के घर भीषण डकैती

    June 17, 2025
    झारखंड

    ट्रैफिक सुधार के लिए रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025
    झारखंड

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025
    Latest Posts

    महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगी सोफी डिवाइन, टी20 करियर रहेगा जारी

    June 17, 2025

    मोतिहारी में साइबर क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 17, 2025

    पाकुड़ में सर्किल इंस्पेक्टर के घर भीषण डकैती

    June 17, 2025

    ट्रैफिक सुधार के लिए रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025

    सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में खराबी… देखें VIDEO

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.