Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»साहिबगंज : कुएं में गिरे बकरे को निकालने उतरे पिता-पुत्र की दम घुटने से मौत, घर में पसरा मातम
    झारखंड

    साहिबगंज : कुएं में गिरे बकरे को निकालने उतरे पिता-पुत्र की दम घुटने से मौत, घर में पसरा मातम

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ चौक में कुएं में गिरे बकरे (खस्सी) को निकालने उतरे पिता-पुत्र की दम घुटने से मौत हो गयी। हालांकि, बकरे की जान बच गयी। जानकारी के अनुसार, केंदुआ चौक निवासी इकबाल शेख (46 वर्ष) के आंगन में स्थित कुएं में बुधवार की दोपहर उसका बकरा गिर गया। बकरे को निकालने के लिये इकबाल ने अपने 19 वर्षीय पुत्र मुस्ताकिम शेख को नीचे उतारा।

    ग्रामीणों के सहयोग से युवक और बकरे को खींचकर निकाला बाहर

    नीचे उतरने के बाद मुस्ताकिम दम घुटने की बात करते हुए अंदर में बेहोश हो गया। जिसके बाद इकबाल कमर में रस्सी बांधकर खुद नीचे उतरा और पुत्र मुस्ताकिम तथा बकरे को रस्सी से बांधकर ऊपर खड़े परिजनों को खींचने को कहा। परिजनों ने आस-पास के ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी में बंधे मुस्ताकिम व बकरे को खींचकर बाहर निकाला एवं उसे इलाज के लिये कल्याण अस्पताल केंदुआ ले गये, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इधर, इकबाल को बाहर निकालने के लिये लोगों ने कुएं में रस्सी फेंका, लेकिन अंदर किसी प्रकार का कोई हरकत नहीं हुआ। इसके बाद कुछ युवक कमर में रस्सी बांधकर कुएं में उतरने का प्रयास करने लगे, लेकिन आधा अंदर जाते ही ऑक्सीजन की कमी होने की बात करते हुए वे लोग वापस बाहर आ गये। जिसके बाद परिजन शोर मचाने लगे तथा मामले की जानकारी प्रशासन को दी।

    प्रशासन ने करीब 2 घंटे बाद कुएं से इकबाल को निकाला बाहर

    मामले की जानकारी मिलते ही पतना बीडीओ सुमन कुमार सौरभ, रांगा थाना के एसआई उमेश महतो, एएसआई ननका उरांव मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे बाद स्थानीय ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे कुएं से इकबाल को बाहर निकाला। घटना के बाद परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव बरहरवा थाना क्षेत्र के हस्तीपाड़ा चले गये। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड आदिवासी महोत्सव पर सीएम हेमंत ने मणिपुर का किया जिक्र, कहा- देश के कई राज्यों में आदिवासियों के साथ हो रहा है अत्याचार
    Next Article सीएम का काफिला रोकने के मामले में भैरव सिंह को हाईकोर्ट से लगा झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.