Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लोबिन हेंब्रम की मांग पर सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा
    झारखंड

    लोबिन हेंब्रम की मांग पर सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : बोरियो से जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम की मांग पर सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। अब उनके सुरक्षा में तीन पुलिसकर्मी तैनात है। यह सुरक्षा सरकार ने रात से बढ़ा दी है। इसकी जानकारी खुद लोबिन हेंब्रम ने दी।

    सुरक्षा की मांग पर लोबिन हेंब्रम ने कहा कि हमने सदन में सरकार से मांग की थी कि हमें जान का खतरा है इसलिए हमारी सुरक्षा बढ़ाई जाए। तो सरकार ने हमारी बात मान ली और रात से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हम जल, जंगल और जमीन का मुद्दा उठाते रहे हैं। अवैध खनन को लेकर भी हमने कई बार आवाज उठाई है। इस दौरान हमें धमकी भी मिली। इसलिए हमने सुरक्षा की मांग की और सरकार ने हमारी सुरक्षा बढ़ा दी है। हमारे साथ तीर धनुष वाले लोग भी है।

    सदन से की थी सुरक्षा की मांग

    बता दें कि सत्तारुढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरियो से विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने मॉनसून सत्र के दौरान उन्होंने स्पीकर से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि अगर 15 दिन के अंदर सुरक्षा नहीं मिली तो वे केंद्र के पास जाएंगे। लोबिन ने कहा कि मैं जल, जंगल, जमीन की बात लगातार करते रहता हूं। अवैध माइनिंग के खिलाफ भी लड़ाई लड़ रहा हूं, इसलिए मुझे जान का खतरा है। हमने अपनी सुरक्षा के लिए झारखंड के डीजीपी और केंद्रीय गृह मंत्री को भी पत्र लिखा है। मैंने कहा है कि 15 दिनों के अंदर सुरक्षा मुहैया कराई जाए। हमने देखा है कई विधायकों को चार-पांच सुरक्षा मिली है। सदन में जब हमने पत्र दिखाया तो स्पीकर ने मंत्री को संज्ञान में लेने की बात कही थी। लेकिन अब उन्हें सरकार की ओर से सुरक्षा मिल गई है।

    CM hemant soren Hemant government jharkhand Jharkhand Vidhan Sabha Lobin Hembram MLA Lobin Hembram MLA Lobin Hembram security increased ranchi Security security increased सरकार ने सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेसा कानून को लागू करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे लोबिन हेंब्रम, अपने ही सरकार को घेरा
    Next Article बीजेपी विधायक शशि भूषण मेहता के बिगड़े बोल, कहा- इरफान ने कान पकड़कर नहीं मांगा माफी तो खींच लेंगे उसका जीभ, पटक कर मारेंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.