Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमीन दलालों ने प्रतिष्टित कॉलेज की छात्रा के साथ की गैंगरेप, छात्रा के दोस्त के साथ भी की मारपीट, रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते पकड़ा 12 आरोपियों को
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन दलालों ने प्रतिष्टित कॉलेज की छात्रा के साथ की गैंगरेप, छात्रा के दोस्त के साथ भी की मारपीट, रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते पकड़ा 12 आरोपियों को

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2019Updated:November 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड में एक प्रतिष्टित कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो में सुनील मुंडा, कुलदीप उरांव, सुनील उरांव, संदीप तिर्की, अजय मुंडा, राजन उरांव, नवीन उरांव, अमन उरांव, बसंत कच्छप, रवि उरांव, रोहित उरांव और ऋषि उरांव शामिल है। गिरफ्तार सभी आरोपी रिंग रोड में जमीन दलाली का काम करते है। इनके पास से एक कार, एक बाइक, एक पिस्टल, दो मैग्जीन, तीन जिंदा गोली, एक देशी कट्टा, आठ मोबाईल और पीड़िता का छिना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने छात्रा को अकेला देख संग्रामपुर में बस स्टैंड के पास से जबरन उठाया और इसके बाद कुछ दूर पर स्थित ईट भट्टा में सभी ने एक-एक कर रेप किया है। छापेमारी टीम कांके इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, पिठौरिया थाना प्रभारी विनोद कुमार समेत कई दारोगा और पुलिसकर्मी शामिल थे।

    क्या है पूरा मामला
    ग्रामीण एसपी ने बताया कि 26 नवंबर मंगलवार की रात एक 25 वर्षीय कॉलेज की छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ बीआईटी की ओर से रिंग रोड पहुंची। रिंग रोड स्थित संग्रामपुर बस स्टैंड पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आसपास गांव के नवीन उरांव ने दोनों को अकेला देखा। इसके बाद फ़ोन पर बातचीत कर अपने दोस्तों को इकट्ठा किया। फिर सभी ने छात्रा के पुरूष दोस्त के साथ मारपीट करते हुए छात्रा को अपने कब्जे में लिया और बाइक पर बैठा कर भागने लगे। इनके पीछे अन्य आरोपी कार से जाने लगे। इसी दौरान बाइक का तेल खत्म हुआ, तो आरोपियों ने छात्रा को बाइक से उतारा। इसके बाद छात्रा को बगल के ईंट भट्टे में ले जा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद छात्रा ने मामले की जानकारी कांके थाना में बुधवार को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जानकारी एसएसपी अनीश गुप्ता को दी गयी और एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो में ज्यादातर जमीन दलाल, बिजली मिस्त्री और सब्जी बेचने का काम करते है।

    कैसे पुलिस को मिली सफलता
    सूत्रों के अनुसार गैंगरेप मामले में छात्रा के पुरुष दोस्त ने पुलिस को आरोपियों के हुलिया के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना में संलिप्त सुनील मुंडा और रोहित उरांव को पुलिस ने शक के आधार पर सबसे पहले पकड़ा। पुलिस ने दोनो आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों के पास से देशी पिस्टल और कट्टा हथियार मिले। पुलिस ने इसके बाद दोनों की निशानदेही पर रात भर छापेमारी कर घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनजातीय समाज के युवा भाजपा के संकल्प पत्र के केंद्र बिंदु : अरुण उरांव
    Next Article 14 साल बनाम 5 साल: जानिए आदिवासी, अल्पसंख्यक और महिलाओं के नाम पर हो रहे हमलों में कितना है दम, आखिर काम हुआ भी है या नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.