Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मणिपुर में हुई महिलाओं से बर्बरता मामले की जांच करेगी सीबीआई, वीडियो बनाने वाला शख्स गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर में हुई महिलाओं से बर्बरता मामले की जांच करेगी सीबीआई, वीडियो बनाने वाला शख्स गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इंफाल। मणिपुर के वायरल वीडियो मामले का ट्रायल राज्य से बाहर कराने को लेकर केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करने वाली है। गृह मंत्रालय इस मामले को सीबीआई को भेजेगा। न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, शीर्ष सरकारी सूत्र ने गुरुवार (27 जुलाई) को कहा कि जिस मोबाइल फोन से मणिपुर की महिलाओं का वायरल वीडियो शूट किया गया था, उसे बरामद कर लिया गया है और वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    सूत्रों के अनुसार, केंद्र ने कुकी और मैतई समुदायों के सदस्यों के साथ कई दौर की बातचीत की, प्रत्येक समुदाय के साथ छह दौर की बातचीत हुई। गृह मंत्रालय मैतई और कुकी दोनों समूहों के संपर्क में है और मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए बातचीत अंतिम चरण में है। कुकी और मैतई के बीच में बफर जोन बनाया गया है।

    सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर में 35000 हजार अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है और 18 जुलाई के बाद हिंसा की कोई भी बड़ी घटना नहीं हुई है। मणिपुर पर पीएम मोदी की पैनी नजर है। हर रोज पीएम मोदी गृह मंत्री के जरिये मणिपुर की जानकारी ले रहे हैं। दवा और दैनिक आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। खाद्य और आवश्यक आपूर्ति की कीमतें नियंत्रण में हैं. बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं और स्कूल भी फिर से शुरू हो रहे हैं।

    गौरलतब है कि मणिपुर में बीती तीन मई को मैतई समुदाय की आरक्षण की मांग के विरोध में हिंसा भड़क उठी थी. कुकी और मैतई समुदाय के बीच हुई जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। पिछले हफ्ते मणिपुर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लोगों की भीड़ कुछ महिलाओं को नग्न परेड करा रही थी।

    ये घटना 4 मई को घटित हुई थी. आरोप है कि महिलाओं के साथ रेप भी किया गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद देश में गुस्सा फूट पड़ा था। संसद के मानसून सत्र में इस घटना को लेकर जोरदार हंगामा हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मणिपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

     

    cbi CBI will investigate the case of vandalism of women in Manipur Manipur reports a news agency the person who made the video arrested
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमणिपुर हिंसा पर विपक्षी सांसदों ने संसद में पेश किया नोटिस
    Next Article झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : सुभाष मुंडा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सदन के बाहर भाजपा का धरना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.