Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विश्व शांति के लिए खाटूधाम यात्रा पर निकले श्यामभक्त मुन्ना शर्मा, 1650 किलोमीटर की करेंगे पदयात्रा
    झारखंड

    विश्व शांति के लिए खाटूधाम यात्रा पर निकले श्यामभक्त मुन्ना शर्मा, 1650 किलोमीटर की करेंगे पदयात्रा

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका/देवघर : रांची के श्याम भक्त मुन्ना शर्मा ने बासुकीनाथ से खाटूधाम यात्रा पर निकल गए हैं। इस दौरान मुन्ना शर्मा करीब 1650 किलोमीटर की पदयात्रा कर खाटूधाम पहुंचेंगे। इससे पहले बासुकीनाथ मंदिर में सुबह 8ः00 बजे श्री श्याम निशान का विधिवत पूजन और आरती की। सभी लोग मंदिर गर्भगृह में जाकर भगवान शिव को निशान के दर्शन कराए। इसके उपरांत जय श्री श्याम के जयकारा के साथ श्याम भक्त मुन्ना शर्मा ने निशान उठाया। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।

    बता दें कि खाटू श्याम के लिए यह दसवीं निशान यात्रा है। बासुकीनाथ से चलकर आज 45 किलोमीटर की यात्रा के संग देवघर में रात्रि विश्राम होगा। इस अवसर पर बासुकीनाथ के पंडा ने श्याम भक्त मुन्ना शर्मा को अंग वस्त्र, माल्यार्पण कर स्वागत किया।

    इस शहरों से होते खाटू धाम पहुंचेंगे मुन्ना शर्मा

    यह श्री श्याम निशान पद यात्रा बास्की नाथ धाम से देवघर, गिरिडीह, डुमरी, बगोदर, शेरघाटी, औरंगाबाद, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, बनारस, इलाहाबाद होते हुए 1650 किलोमीटर की यात्रा तय कर खाटू के श्री श्याम मंदिर 27 अगस्त को पहुंचेगी। यह यात्रा 32 दिन में पूर्ण होगी। प्रतिदिन 40 किमी की यात्रा के बाद रात्रि विश्राम होगा।

    9 बार पद यात्रा कर चुके हैं मुन्ना शर्मा

    झारखण्ड के रांची से 4 बार, कोलकाता से 1 बार, रायगढ़ से 1 बार, दरभंगा से 1 बार, गुमला से 1 बार, कानपुर से 1 बार पद यात्रा कर चुके हैं। यानी कुल 9 बार पैदल यात्रा कर मुन्ना शर्मा खाटु धाम पहुंचे हैं। झारखंड के बासुकीनाथ धाम से यह उनकी श्याम निशान लेकर 10 बार श्री निशान यात्रा होगी।

    प्रति दिन सुबह 6ः00 बजे निशान लेकर करेंगे पद यात्रा

    यात्रा प्रति दिन प्रातः 6ः00 बजे निशान पूजन, आरती, भोग के उपरांत प्रारंभ होगी। सायं 6 बजे यात्रा को विश्राम दिया जायेगा। साथ ही मंदिरों में, धर्मशाला में, श्याम प्रेमी के आवास पर जहां भी लोग रुकने के लिये एवं पवित्र जगह निशान को रखने के लिये जगह उपलब्ध कराते हैं वहीं पर सायं आरती, पूजन, संकीर्तन, प्रसाद का भोग बाबा के निशान को लगाया जायेगा।

    इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

    इस यात्रा को सजाने में कई श्याम प्रेमियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस यात्रा में मुख्य रूप से नटवर शिखवाल, संदीप मुखर्जी, पवन सोनी, राम सिंह सहित काफी संख्या में श्याम भक्त बासुकीनाथ से देवघर पहुंचेंगे। मुन्ना शर्मा का मोबाइल नंबर 6203080274 है जिनको इनसे संपर्क करना है बात कर सकते हैं।

    Basukinath Dham temple Deoghar Dumka jharkhand Khatu Dham Munna Sharma ranchi Shyam devotee Munna Sharma
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंजू ने अपनाया इस्लाम धर्म, फातिमा बन पाकिस्तान के नसरुल्लाह से की शादी
    Next Article झारखंड के 5 पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की होगी जांच, दर्ज होगा PE, कैबिनेट ने दी मंजूरी

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेल्लौर में छह वर्षीय अनूप के कान का होगा इलाज, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए 10 लाख रुपये

    October 15, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.