Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 6:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजपा के क्षद्म राष्ट्रवाद को देश की जनता ने नकारा : बघेल
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा के क्षद्म राष्ट्रवाद को देश की जनता ने नकारा : बघेल

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2019Updated:November 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : देश के मानचित्र पर भाजपा सिकुड़ती जा रही है। महाराष्ट्र, हरियाणा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में जनता ने भाजपा के छद्म राष्ट्रवाद को नकारा है। झारखंड की जनता भी भाजपा के नेतृत्व को ठुकराएगी। उक्त बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर वोट मांग कर हिंदुओं को इमोशनल ब्लैकमेल किया है। सरकार ने हिंदुओं के लिए कोई काम नहीं किया है। न ही उनके जीवन स्तर में कई बदलाव आया है।
    बघेल ने कहा कि भारतीय सेना में सबसे अधिक लोग हरियाणा से है, लेकिन फिर भी हरियाणा में भाजपा हार गई। इसी तरह महाराष्ट्र में भी भाजपा का हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का एजेंडा फेल हो गया। उन्होंने महाराष्ट्र में रातों-रात राष्ट्रपति शासन के हटाए जाने और देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के प्रकरण पर भी निशाना साधा।

    छत्तीसगढ़ श्री राम का ननिहाल, राम हमारी संस्कृति में –
    बघेल ने कहा कि राम हमारी संस्कृति में है हम किसी से मिलते हैं तब भी राम-राम कहते हैं और अलग होते हैं तब भी राम-राम ही कहते हैं। हर काम राम के नाम से शुरू होता है, लेकिन राम के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है। राम की माता कौशल्या छत्तीसगढ़ राज्य से ही थीं। बघेल ने कहा कि भाजपा ने हिंदुओं के वोट का इस्तेमाल सिर्फ ध्रुवीकरण के लिए किया है।

    राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय, सरकार अपनी उपलब्धि ना बताए –
    राम मंदिर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का रास्ता सुप्रीम कोर्ट के द्वारा प्रशस्त हुआ है। इसके लिए भाजपा सरकार को क्रेडिट नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यह बताए कि जिन हिंदुओं से उन्होंने वोट मांगी थी उनके लिए क्या किया। उनके जीवन स्तर में क्या बदलाव आया। भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि राम मंदिर के निर्माण से लोग खुश नहीं हैं, बस लोगों को संतोष है कि एक राजनीतिक मुद्दा खत्म हुआ। उत्तेजना के साथ भय का माहौल खत्म हुआ।

    चुनावी सभा में जमीन का मुद्दा उठाकर भाजपा पर प्रहार –

    झारखंड के चुनावी अखाड़े में सभी पार्टियां अलग-अलग दांवपेच और पैंतरेबाजी में लगी है इस बीच बुधवार को कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भवनाथपुर और भंडरिया में सभाएं की। अपनी सभाओं में भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा की भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए है। राज्य के आदिवासियों की जमीन और नागरिकों के मुद्दे पर भाजपा सरकार का ध्यान नहीं है। बता दें कि महागठबंधन की ओर से भवनाथपुर में केपी यादव और डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से केएन त्रिपाठी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में खड़े हैं। भाजपा की ओर से आलोक चौरसिया मैदान में हैं, जो पहले JVM से विधायक रहे हैं। इस बार JVM की ओर से डॉ राहुल खड़े हैं, यह पेशेवर ओर्थपेडीक डॉक्टर हैं। डालटनगंज विधानसभा में कुल 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। भवनाथपुर में केपी यादव के विरुद्ध भाजपा की ओर से भानु प्रताप शाही खड़े हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभ्रष्टाचार पर सियासत कर रहे सरयू क्यों है दागियों के साथ !
    Next Article कमल का बटन दबाने से सत्येंद्र तिवारी नहीं, नरेंद्र मोदी को जाएगा वोट : अमित शाह

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025
    झारखंड

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक रहेगी बंद

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.