Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jul, 2025 ♦ 11:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पिछले दो महीनों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के पार्टी छोड़ने का चौका पूरा हुआ : भाजपा
    झारखंड

    पिछले दो महीनों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के पार्टी छोड़ने का चौका पूरा हुआ : भाजपा

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा की सरफराज अहमद के पार्टी छोड़ देने के साथ ही पिछले 2 महीने में कांग्रेस के 4 पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने पार्टी छोड़ा है। प्रतुल ने कहा कि डॉ अजय कुमार, सुखदेव भगत ,प्रदीप कुमार बालमुचू और अब सरफराज अहमद ने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लेकर यह दिखा दिया है कि कांग्रेस अब डूबी हुई नाव है और कोई इसके साथ डूबना नहीं चाहता। प्रतुल ने कहा कि सरफराज अहमद तो अविभाजित बिहार के समय के प्रदेश अध्यक्ष थे. उन्होंने पार्टी छोड़ कर कांग्रेस नेतृत्व पर वंशवाद का आरोप लगाया। इससे साफ जाहिर हो जाता है की कांग्रेस के भीतर खाने में किस तरीके का आतंक मचा हुआ है। कांग्रेस के नेता जनता के मूड को भली भांति जान रहे हैं ।इसलिए एक के बाद एक चार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पिछले 2 महीने में कांग्रेस से विदाई ले चुके हैं। प्रतुल ने कहा यह कोई छोटी राजनीतिक घटना नहीं है क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश में पार्टी का चेहरा होता है। और जब किसी राष्ट्रीय पार्टी के 2 महीने के भीतर चार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पार्टी से किनारा करें तो यह समझ लेना चाहिए कि उस पार्टी का उस प्रदेश में अंत निकट है। प्रतुल ने कहा की भाजपा शुरू से मानती हैं की कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव जी भी कब तक कांग्रेस में रहेंगे ,यह भविष्यवाणी कर पाना किसी बड़े ज्योतिषी के लिए भी संभव नहीं है। दरअसल कांग्रेस ने इतने लंबे समय तक यहां के आदिवासी मूलवासियों को ठगा है और अब ये वर्ग भी इनकी असलियत जान चुका है और इस चुनाव में कांग्रेस साफ होने जा रही है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकृति सेनन लड़कियों द्वारा आदर्श माने जाने पर गर्व महसूस करती हैं
    Next Article वाहन जांच में रांची पुलिस ने पकड़ा 21 लाख की विदेशी मुद्रा, यूनी मनी कंपनी का है पैसा, कंपनी के कर्मचारी ने पुलिस को दिखाया कागजात

    Related Posts

    जामताड़ा

    बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े गए पुलिसकर्मी को एसपी ने किया निलंबित

    July 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान 23 जुलाई को लेंगे शपथ

    July 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    DIG इंद्रजीत महथा बढ़ाई गयी जिम्मेदारियों से किये गये मुक्त

    July 16, 2025
    Latest Posts

    बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े गए पुलिसकर्मी को एसपी ने किया निलंबित

    July 16, 2025

    झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान 23 जुलाई को लेंगे शपथ

    July 16, 2025

    DIG इंद्रजीत महथा बढ़ाई गयी जिम्मेदारियों से किये गये मुक्त

    July 16, 2025

    गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में सरयू राय पर आरोप गठित, 12 अगस्त से शुरू होगी गवाही

    July 16, 2025

    सुरक्षा बलों के अद्वितीय योगदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता : राज्यपाल

    July 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.