Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»कार्यकर्ता मिलन समारोह में कई लोगों ने थामा आजसू का दामन, सुदेश महतो ने कहा- सिर्फ 35 किलो अनाज के लिए नहीं बना झारखंड
    झारखंड

    कार्यकर्ता मिलन समारोह में कई लोगों ने थामा आजसू का दामन, सुदेश महतो ने कहा- सिर्फ 35 किलो अनाज के लिए नहीं बना झारखंड

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आजसू पार्टी के नामकुम प्रखंड अंतर्गत सिदरौल में आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा। इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के नीति और सिद्धांतों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत और ग्राम प्रभारियों का भी यह दायित्व है। पूरी निष्ठा के साथ संगठन विस्तार में जुड़े, कार्यकर्ता ही संगठन की मूल पूंजी हैं।

    बेहतर शिक्षा से आगे बढ़ेगा प्रदेश

    सुदेश महतो ने कहा कि सिर्फ 35 किलो अनाज के लिए राज्य नहीं बना है। आज किसी गरीब के पास लाल कार्ड है, कल उसके पिता के पास भी लाल कार्ड था और आने वाले कल में उनके बेटे के पास भी लाल कार्ड होगा। हम सभी को मिलकर यह परंपरा तोड़नी होगी। इसके लिए सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा है। बेहतर शिक्षा से प्रदेश आगे बढ़ सकता है।

    आज प्रदेश का हर बच्चा यही सोच रहा है कि उसके लिए, उसके भविष्य के लिए राज्य में क्या हो रहा है। सरकार उनके विकास लिए क्या कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि बीडीओ एवं सीओ को जमीन नापने में मजा आता है। गरीब का काम करने में नहीं। गलत धारणाओं में सरकार की व्यवस्था जा रही है।

    राजधानी में होते हुए भी नामकुम का नहीं हो रहा विकास

    सुदेश महतो ने कहा कि नामकुम राजधानी में तो है, लेकिन यहां पर राजधानी में होने का किसी भी स्तर पर बोध नहीं होता है। इस प्रखण्ड में कुल 101 गांव हैं, जो आज तक विकास से काफी दूर हैं। रांची में शहर से सटे ऐसे कई गांव हैं जहां अभी भी एक राज्य की राजधानी में होते हुए भी कोई सुविधा नहीं है। जिसका कारण है उचित नेतृत्व न मिल पाना।

    AJSU AJSU Party Ajsu worker jharkhand Namkum Block ranchi Sidraul Sudesh Mahato
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजीतन राम मांझी ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए घटना को बताया शर्मनाक, कहा- दोषियों को मिले कड़ी सजा
    Next Article 9 और 10 अगस्त को होगा झारखंड आदिवासी महोत्सव, सचिव विनय चौबे ने लिया कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.