Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 6:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बेटियों के सशक्तिकरण में सहायक बन रही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, 7 लाख से अधिक किशोरियों को मिला लाभ
    झारखंड

    बेटियों के सशक्तिकरण में सहायक बन रही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, 7 लाख से अधिक किशोरियों को मिला लाभ

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    405.7 करोड़ से अधिक की राशि हुआ भुगतान

    रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अक्तूबर 2022 में गिरिडीह में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में राज्य की बेटियों के लिए शुरू की गई सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना बेटियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है। योजना को लेकर संवेदनशील मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 07 लाख 29 हजार 632 किशोरियों को योजना से आच्छादित करने में सफलता मिली है। इनमें आठवीं से 12वीं तक की 691770 और 18 से 19 वर्ष की 37862 किशोरियां शामिल हैं। किशोरियों को योजना के तहत 405.7 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में नौ लाख बेटियों को योजना से जोड़ा जाना है।

    सबसे अधिक गिरिडीह की बेटियां

    योजना से सर्वाधिक गिरिडीह की 59024 किशोरियों जुड़ी हैं। इसके बाद रांची की 50954, पलामू की 50814, बोकारो की 41650, पूर्वी सिंहभूम की 41468, हजारीबाग की 40130 और धनबाद की 36870 किशोरियां योजना का लाभ लेने में आगे रहीं।

    जिला स्तर पर चल रहा अभियान

    राज्य की नौ लाख बेटियों को योजना से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी किशोरियों को योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए किशोरियों को जरूरी प्रमाण पत्र निर्गत कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि योजना के दायरे में आने वाली सभी पात्र बेटियों को योजना से जोड़ा जाए।

    पढ़ाई छूटे नहीं, जागरूकता का हो संचार

    सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जरिए राज्य सरकार बालिका शिक्षा पर जोर दे रही है ताकि आर्थिक तंगी की वजह से उनकी पढ़ाई ना छूटे। बेटियां शिक्षित होंगी तो बाल विवाह प्रथा पर विराम लगेगा और बेटियां अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम भी होंगी।

    किन किशोरियों को मिल रहा लाभ

    राज्य सरकार योजना के तहत किशोरियों को शिक्षा से जोड़ते हुए उनमें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में कर रही है। योजना के तहत आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरियों को 2500-2500 दे रही है। इसके अतिरिक्त 10वीं, 11वीं और 12वीं की किशोरियों को 5000-5000 हजार रुपए की राशि मिल रही है। 18 से 19 आयु की बेटियों को एकमुश्त 20000 रुपए देने का प्रावधान है। इस तरह किशोरियों को पढ़ाई के क्रम में कुल 40,000 रूपए मिल रहा है।

    7 lakh daughters CM hemant soren daughters Giridih jharkhand Kishori ranchi Savitribai Phule Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Smiles spread faces आपकी योजना आपकी सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूपी से 50 हज़ार के इनामी अपराधी गिरफ्तार, रोहतास पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को मिली सफलता
    Next Article Aaj ka Rashifal 19 July 2023 : आज इन राशि वालों का बदलेगा भाग्‍य, संतान सुख की होगी प्राप्ति, जानिए सभी राशियों का हाल

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.