Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अडानी पावर प्लांट से बांग्लादेश को मिलेगी बिजली, गोड्डा संयंत्र चालू होने के बाद गौतम अडानी ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से की मुलाकात
    झारखंड

    अडानी पावर प्लांट से बांग्लादेश को मिलेगी बिजली, गोड्डा संयंत्र चालू होने के बाद गौतम अडानी ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से की मुलाकात

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    1600 मेगावाट बिजली के संयंत्र के हैंडओवर पर गौतम अडानी ने ट्वीट कर दी जानकारी

    ढाका : अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने शनिवार को 1600 मेगावाट के अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल गोड्डा पावर प्लांट की पूरे लोड के साथ शुरुआत होने और इसके हैंडओवर पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। इसकी जानकारी गौतम अडानी ने ट्वीट कर दी।

    गौतम अडानी ने भारत और बांग्लादेश की समर्पित टीमों को किया सेल्यूट

    गौतम अडानी ने ट्वीट किया- “1600 मेगावाट के अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल गोड्डा पावर प्लांट के फुल लोड के साथ प्रारंभ होने और हैंडओवर पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं भारत और बांग्लादेश की समर्पित टीमों को सेल्यूट करता हूं जिन्होंने कोविड के दौर का सामना करते हुए साढ़े तीन साल के रिकॉर्ड समय में संयंत्र को चालू किया।”

    गोड्डा में 1,600 मेगावाट की क्षमता का थर्मल पावर प्लांट

    अडानी पावर ने एक डेडिकेटेड ट्रांसमिशन लाइन के जरिए बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (BPDB) को उत्पादित बिजली की आपूर्ति के लिए झारखंड के गोड्डा में 1,600 मेगावाट की क्षमता का थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया है। अडानी पावर ने जून में कहा था कि उसका गोड्डा प्लांट पूरी तरह से चालू हो गया है।

    कंपनी ने जारी की थी विज्ञप्ति

    अडानी पावर लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अडानी पावर झारखंड लिमिटेड (APJL) ने 26 जून को झारखंड के गोड्डा जिले में अपने 2 X 800 मेगावाट के गोड्डा अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (Godda USCTPP) की दूसरी यूनिट के कामर्शियल ऑपरेशन का लक्ष्य तय तारीख में हासिल कर लिया है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह बात कही।

    विज्ञप्ति में कहा गया है कि गोड्डा बिजली संयंत्र की दूसरी यूनिट के रियालबिलिटी रन रेस्ट सहित कामर्शियल आपरेशन टेस्ट बीपीडीबी और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ बांग्लादेश (PGCB) के अधिकारियों की मौजूदगी में 25 जून को पूरा किया गया था।

    बिजली संयंत्र की 800 मेगावाट क्षमता वाली पहली इकाई ने इस साल अप्रैल में अपना सीओडी (COD) हासिल किया था। कंपनी ने कहा था कि गोड्डा यूएससीटीपीपी से बांग्लादेश के ग्रिड को बिजली आपूर्ति से बांग्लादेश में ऊर्जा सुरक्षा और बढ़ेगी। गौतम अडानी ने पिछले साल सितंबर में भारत यात्रा के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

    Adani power plant Bangladesh Dhaka electricity Gautam Adani Godda plant jharkhand Prime Minister Sheikh Hasina गौतम अडानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची डीसी ने की कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक, लंबित कार्य को पूरा करने का दिया निर्देश
    Next Article जेल से रची जा रही कोई भी घटना की योजना अब होगी ध्वस्त, जानिए कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.