Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग से जुड़े हैं रांची का वैज्ञानिक, जानिए कैसे ट्रक ड्राइवर का बेटा पहुंचा इसरो
    झारखंड

    Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग से जुड़े हैं रांची का वैज्ञानिक, जानिए कैसे ट्रक ड्राइवर का बेटा पहुंचा इसरो

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : देश की नजर आज चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर रहेगी। शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दिन के 2.35 बजे यान को एलवीएम एम-3 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित कर दिया जायेगा। चंद्रयान-3 मिशन में तोरपा के तपकरा गांव निवासी वैज्ञानिक सोहन यादव भी जुड़े हैं।

    15 दिन पहले वैज्ञानिक सोहन ने मां से की थी बातचीत

    वह ऑर्बिटर इंटीग्रेशन और टेस्टिंग टीम में शामिल हैं। सोहन मिशन गगनयान से भी जुड़े हैं। सोहन 15 दिन पहले फोन कर मां देवकी देवी व भाई गगन से इसपर बात की थी। चंद्रयान-3 को लेकर सोहन काफी उत्साहित था। मां को फोन पर कहा था कि अब 15 दिन बाद चंद्रयान-3 के परीक्षण के बाद बात हो पायेगी। सोहन के परिवार वाले मिशन चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर काफी उत्साहित हैं। पूरे गांव के लोग शुक्रवार का इंतजार कर रहे हैं।

    मां वैष्णो देवी की पूजा करने गए मां और भाई

    मां देवकी देवी व भाई गगन यादव चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण व बेटे की कामयाबी की कामना को लेकर मां वैष्णो देवी के मंदिर गये हैं। दोनों लॉन्चिंग के दिन शुक्रवार को माता का दर्शन करेंगे।

    ट्रक ड्राइवर का बेटा है सोहन

    सोहन के पिता घुरा यादव ट्रक ड्राइवर हैं। सोहन तपकरा जैसे छोटे से गांव में पढ़ाई कर वैज्ञानिक बना है। पिछले सात साल से वह इसरो से जुड़ा है। मां देवकी देवी बताती हैं कि सोहन बचपन से ही काफी होनहार था। उसने तपकरा स्थित शिशु मंदिर में प्राथमिक शिक्षा हासिल की। दसवीं तक की शिक्षा सरकारी स्कूल में ली। मैट्रिक के बाद प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई और हॉस्टल में रहने के कारण खर्च को लेकर काफी परेशानी हुई। पिता महीने में मुश्किल से 6-7 हजार रुपए कमा पाते थे। इसी में परिवार चलाना व पढ़ाई का खर्च उठाना पड़ रहा था। पर, पिता ने पढ़ाई में गरीबी को बाधा नहीं बनने दिया। बेटे को जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा, डीएवी बरियातू पढ़ाई कराई। इसके बाद इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी केरल से इंजीनियरिंग करने के बाद 2016 में सोहन इसरो से जुड़ गया।

    associated Chandrayaan-3 ISRO jharkhand launch ranchi scientist Sohan Yadav Torpa truck driver son चंद्रयान-3
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 14 July 2023 : मिथुन, कर्क, सिंह सहित इन राशि वाले पर बरसेगी भगवान की कृपा, रूका हुआ धन मिलेगा, जानिए आज का राशिफल
    Next Article कुछ ही घंटों में लॉन्च होगा chandrayaan-3, इस प्लेटफार्म पर देख सकते हैं लाइव

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.