Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»‘UCC पर चुप्पी तोड़े सीएम हेमंत सोरेन’, लोबिन हेंब्रम ने बाबूलाल मरांडी से भी मांगा जवाब
    झारखंड

    ‘UCC पर चुप्पी तोड़े सीएम हेमंत सोरेन’, लोबिन हेंब्रम ने बाबूलाल मरांडी से भी मांगा जवाब

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झामुमो के बोरियो से विधायक लोबिन हेंब्रम लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। कभी स्थानीयता का मुद्दा, कभी आरक्षण के मुद्दे पर लोबिन हेंब्रम अपनी ही सरकार को घेरते रहते हैं। अब उन्होंने यूसीसी के मुद्दे पर हेमंत सोरेन से जवाब मांगा है।

    बोरियो विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुप्पी तोड़े और यूसीसी पर अपनी बात रखे। उन्होंने बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से भी यूसीसी पर जवाब देने को कहा है। वहीं सरना धर्म कोड जैसे मसले पर भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की घटना को लेकर भी अपनी बात रखी।

    हेमंत सोरेन और बाबूलाल हैं आदिवासी, यूसीसी का करें विरोध

    बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरना धर्म कोड और यूसीसी को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी सीएम होने के बाद भी उन्होंने अभी तक कुछ भी नहीं कहा। बाबूलाल मरांडी भी चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि वे भी एक आदिवासी हैं। यूसीसी के लागू होने से आदिवासी का रीति रिवाज समाप्त हो जाएगा। झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य है। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन और बाबूलाल से कहा कि अगर आप सही में आदिवासी हैं तो आप इसका विरोध करें। नहीं तो पूरा आदिवासी समाज आपका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसका विरोध किया है, लेकिन झामुमो की ओर से सीएम हेमंत और बीजेपी की ओर से नव प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विरोध नहीं किया है। जबकि ये दोनों आदिवासी हैं।

    पेशाब कांड पर बोले लोबिन- आरोपी को मिले फांसी की सजा

    मध्य प्रदेश में आदिवासी युवके के साथ हुए पेशाब कांड पर लोबिन हेंब्रम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को फांसी पर लटका देना चाहिए। कौन सा संविधान में लिखा हुआ कि आप एक आदिवासी के साथ क्रुरता करें। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आप किसी के मुंह पर पेशाब कर देंगे। ऐसे व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

    Babulal marandi CM hemant soren jharkhand Lobin Hembram ranchi tribals UCC uniform civil code Uniform Civil Code Consultation लोबिन हेंब्रम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पहुंची नीति आयोग की 8 सदस्यीय टीम, केंद्रीय योजना सहित अन्य पर कल सीएम हेमंत के साथ करेंगे मंथन
    Next Article हेमंत कैबिनेट की बैठक में 35 एजेंडों पर लगी मुहर, देखें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.