Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हुआ बाबा नगरी, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की 12 किलोमीटर तक लगी कतार
    जोहार ब्रेकिंग

    सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हुआ बाबा नगरी, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की 12 किलोमीटर तक लगी कतार

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2023Updated:July 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन के पहले सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हजारों लोग बाबा के दर्शन को पहुंच रहे हैं। बाबा की झलक पाने के लिए 12 किलोमीटर तक लंबी कतार लगी हुई है। यह कतार लगातार लंबी हो रही है। पूरा क्षेत्र बोल बम के जयघोष से गुंजायमान है।

    बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर कावंड लेकर पहुंचे भक्त सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलने के बाद जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है। रविवार शाम छह बजे से कांवड़ पथ पर रौनक है। दुम्मा टोल गेट में 10 काउंटरों से प्रवेश कार्ड दिए जा रहे हैं। यहां लगातार कांवड तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इन काउंटरों से पल-पल का डेटा कंट्रोल रूम को भेजा जा रहा है।

    यहां के एक काउंटर से दो घंटे में छह से सात हजार तक प्रवेश कार्ड वितरित किए गए। बढ़ती भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने दुम्मा व खिजुरिया मुख्य गेट के पास बैरियर लगाकर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोठिया और बाघमारा बस स्टैंड कांवड़ियों से भरा रहा।

    श्रावणी मेला-2023 के पहले सोमवार के लिए बाबधाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को सौंपा गया है । देवघर जिला प्रशासन ने कांवड़ियों के झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा से लेकर खिजुरिया, रूट लाइन और बाबा मंदिर सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। झारखंड के लगभग सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। रांची के पहाड़ी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार है।

    Baba Baidyanath Dham Baba Nagri Bol Bam devotees gathered in Baba Dham Gangajal Sawan ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
    Next Article निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा ने ईडी कोर्ट में किया सरेंडेर

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेल्लौर में छह वर्षीय अनूप के कान का होगा इलाज, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए 10 लाख रुपये

    October 15, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.