Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जम्मू-कश्मीर : सेना के दो जवान नदी में अचानक आई बाढ़ में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर : सेना के दो जवान नदी में अचानक आई बाढ़ में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को गश्ती के दौरान नदी को पार करने के दौरान भारतीय सेना के दो जवान बह गए। बताया जाता है कि भारी बारिश के कारण नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण ये हादसा हुआ। इस घटना की जानकारी सेना के अधिकारियों ने दी। इनमें से एक सैनिक की पहचान नायब सूबेदार कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। दूसरे जवान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

    नायब सूबेदार कुलदीप सिंह को सेना ने दी श्रद्धांजलि

    सेना के 16 कॉर्प्स के कमांडिंग ऑफिसर और जवानों ने नायब सूबेदार कुलदीप सिंह को श्रद्धांजलि दी है। 16 कॉर्प्स के ट्विटर पेज पर लिखा गया है कि व्हाइट नाइट कॉर्प्स के कमांडर और सभी रैंक नायब सूबेदार कुलदीप सिंह के सर्वाेच्च बलिदान को सलाम करते हैं।

    अधिकारियों ने दी ये जानकारी

    सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि पुंछ के सुरानकोटे के पोशाना में ये सैनिक डोगरा नाला पार कर रहे थे, लेकिन भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ के कारण वे पानी के तेज बहाव में बह गये।

    रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    शनिवार शाम को अधिकारियों ने बताया था कि सेना, पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की संयुक्त टीम दोनों की तलाश में जुटे हैं लेकिन अबतक कुछ पता नहीं चला है। सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। इस बीच, पुलिस वाहन जिले के विभिन्न हिस्सों में लोगों को भारी बारिश के बाद नदी/नालों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

    बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन

    जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से नदिया और नाले उफान पर हैं। खराब मौसम के कारण शनिवार को लगातार दूसरे दिन अमरनाथ यात्रा रोकनी पड़ी थी। किसी भी तीर्थयात्री को गुफा की तरफ नहीं जाने दिया गया। रामबन जिले में 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ। सुरंग बहने के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया था।

    army Army Jawan During the patrolling indian army jammu and kashmir Kuldeep Singh Naib Subedar Kuldeep Singh Poonch rescue operation continues river soldiers जम्मू-कश्मीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 9 July 2023 : मेष सहित इन राशियों का बदलेगा भाग्य, मिलेगा शुभ समाचार, जानिए आज का राशिफल
    Next Article देवघर : मंत्री हफीजुल हसन ने हाजी हुसैन अंसारी की स्मृति में कांवरिया सेवा शिविर का किया उद्घाटन

    Related Posts

    जमशेदपुर

    गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    June 15, 2026
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में छत काटकर कोलकाता ज्वेलर्स में सेंधमारी, 4 किलो चांदी और कैश ले उड़े चोर

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चल सकती है हवा

    June 15, 2026
    Latest Posts

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026

    गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    June 15, 2026

    सिंदरी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बुजुर्ग को बचाने गए युवक पर जानलेवा हमला

    June 15, 2026

    जमशेदपुर में छत काटकर कोलकाता ज्वेलर्स में सेंधमारी, 4 किलो चांदी और कैश ले उड़े चोर

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.