Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गिरिडीह में गरजे जेपी नड्डा, कहा- हेमंत सरकार अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त, इतिहास का सबसे बड़ा जमीन घोटाला हुआ
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह में गरजे जेपी नड्डा, कहा- हेमंत सरकार अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त, इतिहास का सबसे बड़ा जमीन घोटाला हुआ

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गिरिडीह के झंडा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिरिडीह में अपने संबोधन के दौरान अबतक मोदी सरकार द्वारा किए काम का ब्यौरा रखा वहीं कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा है।

    नड्डा ने कहा, दुख के साथ कहना पड़ता है कि हमारे कांग्रेस भाईयों को मोदी की प्रशंसा, देश की प्रशंसा भाती नहीं है। जब एक ओर दुनिया मोदी जी की प्रशंसा कर रही तो वहीं कांग्रेस के लोग मोदी जी को सांप, बिच्छू, अनपढ़, चाय बेचने वाला की संज्ञा दे रहे हैं। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें पायदान पर थी, तो वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत की अर्थव्यवस्था, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 70 वर्ष के शासन के दौरान 74 एयरपोर्ट बने, तो वहीं मोदी जी की सरकार के महज 9 वर्षों के दौरान 74 एयरपोर्ट बने। आयुष्मान भारत’ के तहत 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई।

    ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत 4 करोड़ लोगों को मकान दिए गए और घर की मालकिन महिलाएं बनीं। ये मोदी जी के महिला सशक्तिकरण का तरीकाहै। नड्डा ने इस मौके पर झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा, जहां मोदी जी ने विकास की यात्रा को आगे बढ़ाया तो वहीं हेमंत सोरेन की सरकार ने हर तरीके से झारखंड को पीछे धकेलने का काम किया है। हेमंत सोरेन की सरकार अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त है, तुष्टिकरण चरम पर है और प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।इतिहास का सबसे बड़ा जमीन घोटाला ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ की सरकार के दौरान हुआ है। अवैध खनन को भी हेमंत सरकार में बढ़ावा मिला है।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरान बेहद महत्वपूर्ण है। नड्डा चुनाव से पहले पार्टी की पकड़ का अंदाजा लगाने आ रहे हैं। इससे पहले राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी झारखंड में थीं। महाराष्ट्र बीजेपी के नेता श्रीराम शिंदे और यूपी के विधायक सिद्धार्थ राज सिंह ने भी झारखंड कौ दारा किया। नड्डा का यह दौरा बेहद खास है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी झारखंड की दो सीटों पर हारी। चाईबासा सीट है, जहां से कांग्रेस की गीता कोड़ा जीती संताल की राजमहल सीट जेएमएम के खाते में गई।

    नड्डा के इस दौरे से साफ है कि भाजपा मिशन 2024 पर फोकस कर रही है। ना सिर्फ लोकसभा बल्कि पिछले विधानसभा चुनाव में गिरिडीह की 6 विधानसभा सीटों में बीजेपी के खाते में सिर्फ 1 सीट आयी। इस इलाके में भाजपा के प्रदर्शन में सुधार लाना, जनाधार मजबूत करना पार्टी की बड़ी चिंता है। । नड्डा गिरिडीह दौरे पर जिले की 6 विधानसभा सीट सहित आसपास की 10 से 12 विधानसभा सीटों को भी साधने की कोशिश करेंगे।

    विधानसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ जमुआ सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी। धनवार विधानसभा सीट से जीते थे बाबूलाल मरांडी। भाजपा में शामिल होने के बाद सीटों की संख्या दो हो गयी। डुमरी में उपचुनाव होना है। नड्डा इस सीट पर भी पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं। इस सीट पर भाजपा गठबंधन की गांठ को मजबूत करने के उद्देश्य से आजसू के साथ खड़ी हो सकती है। इसे लेकर अब तक दोनों पार्टियों ने पत्ते नहीं खोले है। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में झामुमो ने गिरिडीह, गांडेय और डुमरी 3 सीटें जीत ली थी। बगोदर में माले प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

    भाजपा के लिए इन दोनों पार्टियों की चुनौती बड़ी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसपास के गोमियां, बेरमो, कोडरमा, बरकट्ठा जैसी सीटों पर भी नजर गड़ा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में संताल परगना जिस तरह कमजोर कड़ी साबित हुई थी। नड्डा इस दौरे से उसी कमजोरी को मजबूती में बदलने में लगे हैं। जेपी नड्डा इस इलाके में भाजपा की स्थिति और पकड़ की टोह लेने भी जा रहे हैं। जमीनी हकीकत का आंकलन कर नड्डा चुनावी रणनीति में आगे क्या करना है इस पर फैसला लेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। झारखंड में लोकसभा चुनाव के साथ पार्टी विधानसभा चुनाव पर भी फोकस करने लगी है।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- जितना ये लोग पीएम मोदी को अपशब्द कहते हैं उतना ही दुनिया प्रशंसा करती है
    Next Article धनबाद : देवर ने दोस्‍तों के साथ मिलकर किया भाभी से दुष्‍कर्म, प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.