Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 9:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह : माता बनी कुमाता, 7 महीने की मासूम बेटी को कुएं में फेंका, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
    झारखंड

    गिरिडीह : माता बनी कुमाता, 7 महीने की मासूम बेटी को कुएं में फेंका, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह। जिले में एक महिला ने अपनी सगी बेटी ( सात महीने ) की जान ले ली। बेटी की जान कुएं में फेंक कर ली गई। यह घटना गावां थाना इलाके के तराई गांव की है। इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला का नाम पपला देवी है।

    बताया जा रहा कि तराई निवासी अनुज यादव दिल्ली में काम करता है. उसकी मां, पत्नी पपला देवी और दूधमुंही बच्ची गांव में ही रहती थी. कुछ दिनों पहले अनुज की मां की मौत हो गई। इस घटना के बाद अनुज की पत्नी और सात महीने की बेटी ही घर में बच गईं। दोनों अकेली ही रह रही थीं। बुधवार को पपला पैदल ही अपने मायके गावां थाना क्षेत्र के सीरी गांव जा रही थी। रास्ते में रिश्तेदार की नजर उस पर पड़ी। रिश्तेदार ने उससे उसकी बेटी के संदर्भ में पूछताछ की।

    इस पर पपला थोड़ी देर तक तो चुप रही. उसके बाद उसने कहा कि उसने बेटी को कुएं में फेंक दिया है. इसके बाद लोगों ने महिला को पकड़ लिया और मामले की जानकारी गावां थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस के सामने आरोपी महिला ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।

    इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी संजय राणा ने बताया कि महिला पपला देवी ने अपनी बेटी को कुएं में फेंक दिया। इसके चलते बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश की संभावना
    Next Article झारखंड कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बनाया 9-4-1 का फॉर्मूला, जानें क्या हैं इसके मायने?

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू

    June 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025
    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    Latest Posts

    SP ने 24 यातायात पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड… जानें क्यों

    June 18, 2025

    झारखंड में नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू

    June 18, 2025

    बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से

    June 18, 2025

    लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    June 18, 2025

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.