Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Nov, 2025 ♦ 6:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिट्टू खान की हत्या के आरोपियों को कुख्यात अमन सिंह ने दिया था संरक्षण, छह अपराधी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    बिट्टू खान की हत्या के आरोपियों को कुख्यात अमन सिंह ने दिया था संरक्षण, छह अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। बरियातू के एदलहातू स्थित टोंटे चौक पर बीते मंगलवार को हुए तनवीर अहमद उर्फ बिट्टू खान हत्याकांड का खुलासा रांची पुलिस ने करते हुए छह अपराधी को गिरफ्तार किया है। पांच अपराधी को रांची पुलिस ने पकड़ा है। जबकि, एक अपराधी को धनबाद पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधियों में रोहन कुमार उर्फ रोहन श्रीवास्तव, मो. आरिफ, अंकित कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, अंकुश कुमार सिंह उर्फ लकी और दुर्गा शामिल है। उक्त जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि बिट्टू खान की हत्या गैंगवार में हुई है। गिरफ्तार रोहन कुमार और उसके सहयोगियों के घरवालों को मृतक बिट्टू खान धमकाते रहता था। पिछले 2/3 माह पहले से बिट्टू खान की हत्या को लेकर प्लान बनी थी। इनलोगों के पास से पुलिस ने 7.65 की देशी पिस्तौल, 3 पीस 7.65 की गोली, पल्सर व अपाची बाइक और 4 मोबाइल जप्त किया है। छापेमारी टीम में डीएसपी प्रभात रंजन बरवार, बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, डोरंडा थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, एदलहातू टीओपी प्रभारी वाहिद अंसारी, खेलगांव टीओपी प्रभारी मनोज कुमार महतो, तकनीकी शाखा एएसआई शाह फैसल और क्यूआरटी मौजूद थे।

    हत्या के बाद कुख्यात अमन सिंह ने दिया था संरक्षण
    एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि कुख्यात कालू लामा की हत्या के बाद गिरोह के सदस्य रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी, रोहन कुमार उर्फ रोहन श्रीवास्तव अभिषेक मलिक और शुभम विश्वकर्मा का धनबाद के कुख्यात अमन सिंह से संपर्क बढ़ गया। बिट्टू खान की हत्या के बाद कुख्यात अमन सिंह ने आरोपियों को संरक्षण दिया था। सभी हत्या करने के बाद धनबाद में रुके थे। इससे पूर्व रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी डोरंडा के मो. आरिफ के पास हथियार और बाइक छुपाने के लिए दिया था। रांची पुलिस को गिरोह के बारे में कई अन्य जानकारी भी मिली है। जिसका पुलिस सत्यापन कर रही है।

    क्या है मामला
    बरियातू के एकलहातू में 6 जून की शाम 6 बजे गैंगवार में अपराधियों ने बिट्टू खान पर ताबड़तोड़ गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। अपराधियों ने बिट्टू को पांच गोली मारी थी। जिससे पटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। बिट्टू खान कुख्यात कालू सामा हत्याकांड में शामिल था। यह कुख्यात लवकुश शर्मा के लिए काम करता था। कालू की हत्या के मामले में वह जेल गया था। बिट्टू खान पर कुख्यात गैंगस्टर कालू लामा की रेकी कर हत्या कराने का आरोप लगा था। उस दौरान बिट्टू खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। आठ महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिट्टू खान हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद
    Next Article चेशायर होम रोड जमीन मामला, ईडी ने कारोबारी विष्णु अग्रवाल को भेजा समन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर

    November 19, 2025
    चतरा

    आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती

    November 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    IITF 2025 में झारखंड की हरित पहचान मजबूत, सिसल और जूट उत्पादों ने खींचा ध्यान

    November 19, 2025
    Latest Posts

    “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर

    November 19, 2025

    आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती

    November 19, 2025

    IITF 2025 में झारखंड की हरित पहचान मजबूत, सिसल और जूट उत्पादों ने खींचा ध्यान

    November 19, 2025

    सूचना अधिकार पर सीसीएल का बड़ा प्रशिक्षण सत्र, 88 प्रतिभागी हुए लाभान्वित

    November 19, 2025

    बोकारो के युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करे बीएसएल : डीसी

    November 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.