Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने कहा, झारखंड में वोटर लिस्ट में नवंबर तक नाम जोड़ने का मौका
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने कहा, झारखंड में वोटर लिस्ट में नवंबर तक नाम जोड़ने का मौका

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने कहा कि 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग तैयारियां कर रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम राज्य में जून महीने की शुरू है। यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    के. रविकुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में पत्रकार वार्ता में कहा कि मतदाता सूची के आधार पर ही आगामी लोकसभा चुनाव का संचालन होगा। ऐसे में यह जरूरी है कि सभी योग्य नागरिकों का निबंधन इस प्रोग्राम के जरिये मतदाता सूची में कर लिया जाए। एक भी वोटर मताधिकार से वंचित ना रहे।

    उन्होंने कहा कि राज्य में 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन होगा। वोटर लिस्ट, फोटो मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों का निवारण 22 अगस्त से 29 सितंबर तक होगा। 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम और अन्य कार्यों से संबंधित दावा और आपत्ति संबंधी आवेदन दिए जा सकेंगे। पांच जनवरी, 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक पिछले पांच पुनरीक्षण कार्यक्रम से मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। 10 जनवरी, 2018 को पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कुल वोटरों की संख्या 21835434 थी। इसी तरह 30 जनवरी, 2019 को जारी सूची में एक फीसदी की वृद्धि के साथ यह संख्या दो करोड़ 98 लाख 1479 हो गयी। 12 अक्टूबर, 2019 को यह आंकड़ा 22617612 हो गया। 15 जनवरी, 2021 को जारी सूची के मुताबिक 23539328 वोटर (2.18 प्रतिशत की वृद्धि) हो गये। पांच जनवरी, 2022 को सूची में 2.70 फीसदी बढोत्तरी के साथ 24473937 वोटर हुए। पिछली बार (5 जनवरी, 2023) को जारी लिस्ट में 2.25 प्रतिशत वृद्धि के साथ कुल वोटर 24529841 हो गये।

    डुमरी विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कभी भी

    डुमरी विधानसभा उपचुनाव के एक सवाल पर के. रवि कुमार ने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग कभी भी इसकी घोषणा कर सकता है। दो महीने से अधिक समय से यह सीट रिक्त है। हालांकि, अभी आयोग से कोई निर्देश नहीं आया है।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिलंबित इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता ने ईडी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की
    Next Article कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किये गये, तीव्रता 5.4

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.