Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भीषण गर्मी में जल संकट झेल रहे लोगों ने सड़क पर लगाया जाम, आवागमन बाधित
    झारखंड

    भीषण गर्मी में जल संकट झेल रहे लोगों ने सड़क पर लगाया जाम, आवागमन बाधित

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। इस भीषण गर्मी में धनबाद वासी एक साथ दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ लोग जहां सूरज की प्रचंड ताप को झेलने में परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर पानी न मिलने से लोग भारी संकटों का सामना कर रहे हैं। इस समस्या से जूझ रहे लोगों ने शनिवार को धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

    धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित गोधर मोड़ के समीप धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को स्थानीय लोगों ने शनिवार को सुबह करीब आठ बजे पूरी तरह से जाम कर दिया। सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे हाथों में पानी का बर्तन लेकर सड़क के बीचों बीच खड़े हो गए और जिला प्रशासन से पानी का मांग करने लगे। कुछ घंटों बाद सड़क पर धरना दे रहे लोगों का समर्थन करते हुए स्थानीय भाजपा विधायक राज सिन्हा भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हो गए।

    सड़क पर धरना दे रहे स्थानीय राजेश गुप्ता ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पिछले 10 दिनों से उन लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इससे परेशान होकर आज इलाके के तमाम महिला और पुरुष पानी की मांग को लेकर मजबूरन सड़क पर उतरे है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वो आगे आत्मदाह तक करने को विवश होंगे।

    उल्लेखनीय है कि माइनिंग एरिया होने की वजह से यहां चापा नल और कुएं की व्यवस्था नहीं है। इलाके में जो दो-चार तालाब थे वे वह भी इस भीषण गर्मी में सूख चुके हैं। इस इलाके में वर्षों से माडा पानी सप्लाई करती है लेकिन वह भी इस भीषण गर्मी में लोगों की पानी की जरूरत को पूरा कर पाने में असमर्थ दिख रही है।

    बहरहाल, धरना-प्रदर्शन की वजह से धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से बाधित है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने तालाब, पार्क और वेंडर मार्केट का डीपीआर तेजी से बनाने का दिया निर्देश
    Next Article पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन अब 12 जून को होगा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.