Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 4:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने लोहरदगा में ग्रामीणों के साथ किया संवाद किया
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने लोहरदगा में ग्रामीणों के साथ किया संवाद किया

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार को लोहरदगा पहुंचे। बॉर्डर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने लोहरदगा प्रखंड के भक्सो एवं रामपुर गांव में पहुंचकर वहां चल रही विकास योजनाओं का अवलोकन किया। साथ ही ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया।

    राज्यपाल ने ग्रामीणों से कहा कि गांव का विकास होगा तभी आप का विकास संभव है। सभी लोग मिलकर अपने गांव का विकास करें। इसमें किसी भी तरह की जरूरत हुई तो मैं हमेशा आपके लिए तत्पर हूं। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें इलाके में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई की सुविधा जैसी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही कहा कि इनका समाधान लंबे अरसे से नहीं हुआ है।

    राज्यपाल ने समस्याओं के निदान के लिए वहां मौजूद जिले के उपायुक्त डॉ प्रसाद कृष्ण वाघमारे से चर्चा की और उन्हें निर्देश दिया कि जो भी समस्याएं हैं उनके समाधान के लिए गांव में कैंप लगाएं। भक्सो गांव में पौधरोपण कार्यक्रम को देखकर राज्यपाल काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की बहुत सारी योजनाएं हैं। आप सबों को इन योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।

    राज्यपाल ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। क्योंकि, शिक्षा से बढ़कर कोई भी धन नहीं है। इस मौके पर परिसदन भवन में राज्यपाल से लोहरदगा जिला के प्रबुद्ध लोगों ने भी मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल सड़क मार्ग से लोहरदगा आए थे और सड़क मार्ग से ही लौट गए।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मौसम का मिजाज और गर्म होगा, 10 जून तक लू का अलर्ट
    Next Article कालू लामा की हत्या से पूर्व रेकी करने वाला बिट्टू खान की गोली मारकर हत्या, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में ड्यूटी के दौरान जवान की सर्विस राइफल से चली गोली, मौके पर मौ’त

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    गोकुलनगर में घर तोड़ने के आदेश के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, DC की गाड़ी रोकने की कोशिश

    June 21, 2025
    झारखंड

    रांची में ‘मंईयां’ की एक और किश्त खाते में ट्रांसफर

    June 21, 2025
    Latest Posts

    हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिरा, फिर…

    June 21, 2025

    हजारीबाग में ड्यूटी के दौरान जवान की सर्विस राइफल से चली गोली, मौके पर मौ’त

    June 21, 2025

    गोकुलनगर में घर तोड़ने के आदेश के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, DC की गाड़ी रोकने की कोशिश

    June 21, 2025

    रांची में ‘मंईयां’ की एक और किश्त खाते में ट्रांसफर

    June 21, 2025

    फंदे से लटका मिला BBA का छात्र, किराए के मकान में रह कर रहा था पढ़ाई…

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.