Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 2:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में स्कूलों के नाम से हिंदू, रामरूद्र और लक्ष्मी नारायण जैसे शब्द हटाए गए, खड़ा हुआ विवाद
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्कूलों के नाम से हिंदू, रामरूद्र और लक्ष्मी नारायण जैसे शब्द हटाए गए, खड़ा हुआ विवाद

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में कई पुराने स्कूलों के नाम बदले जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य में कुछ दिनों पहले सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना शुरू की गई है, जिसके तहत चुने गए 80 स्कूलों के नाम बदल दिए गए हैं।

    लोहरदगा के नदिया हिंदू हाई स्कूल और चास स्थित रामरुद्र प्लस टू हाई स्कूल का नाम बदले जाने का सबसे ज्यादा विरोध हो रहा है। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद नदिया हिंदू हाई स्कूल से हिंदू शब्द हटा दिया गया है। इस स्कूल का नया नाम डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस लोहरदगा, नदिया कर दिया गया है। इसी तरह चास बोकारो के रामरुद्र प्लस टू हाई स्कूल से रामरुद्र और धनबाद स्थित एसएसएलएनटी गवर्नमेंट गर्ल्स प्लस टू स्कूल से एसएसएलएनटी (श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट) शब्द हटा दिया गया है।

    लोहरदगा के नदिया हिंदू हाई स्कूल की स्थापना आजादी के पहले 1931 में हुई थी। बिड़ला परिवार ने स्कूल बनाने के लिए अपनी जमीन दान में दी थी। बाद में बिहार सरकार ने स्कूल का अधिग्रहण कर लिया था। उस समय भी बिड़ला परिवार ने शर्त यही रखी थी कि हम जमीन सरकार को देंगे लेकिन स्कूल का नाम नदिया हिंदू हाई स्कूल ही रहेगा। इसके बाद 25 एकड़ क्षेत्र वाला यह विद्यालय बिहार सरकार के अधीन आ गया था।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोहरदगा से सांसद सुदर्शन भगत ने झारखंड सरकार के इस निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय गलत है और यह तुष्टीकरण की हद है। शिक्षाविद मदन मोहन पांडेय ने कहा कि जमीन दान में देते समय यह शर्त रखी गयी थी कि स्कूल का नाम नदिया हिंदू उच्च विद्यालय ही होगा। इस भवन के निर्माण में राय साहब बलदेव साहू, श्री कृष्ण साहू और मनु बाबू समेत कई लोगों ने आर्थिक मदद की थी। स्कूल से हिंदू नाम हटाना सरासर गलत है।

    सरकार ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत जिन अन्य स्कूलों के नाम बदले हैं, उनमें गढ़वा स्थित आरके प्लस टू गर्ल्स स्कूल गढ़वा के नाम से आरके शब्द हटा दिया गया है। इसी तरह गवर्नमेंट सीडी गर्ल्स स्कूल झुमरी तिलैया के नाम से सीडी, एसएस गर्ल्स हाई स्कूल रामगढ़ कैंट से एसएस और जिला स्कूल हजारीबाग विद्यालय से जिला शब्द हटाया गया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबादः होटल शान-ए-पंजाब और माही में बाइक सवार अपराधियों ने फेंका बम, मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article हजारीबाग : जमीन विवाद में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, कई घायल

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में 13 लाख ट्रैफिक चालान का पैसा बकाया, अब कॉल सेंटर की मदद लेगी पुलिस

    September 19, 2025
    झारखंड

    रांची में ईस्ट टेक संगोष्ठी-2025 का भव्य आगाज, राज्यपाल गंगवार और सीएम हेमंत ने की शिरकत

    September 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CID के ASP दीपक कुमार बने JAP-5 के प्रभारी कमांडेंट, अधिसूचना जारी

    September 19, 2025
    Latest Posts

    संतरे से भी ज्यादा विटामिन-C देते हैं ये 5 फल, इम्युनिटी को करेंगे बूस्ट

    September 19, 2025

    रांची में 13 लाख ट्रैफिक चालान का पैसा बकाया, अब कॉल सेंटर की मदद लेगी पुलिस

    September 19, 2025

    रांची में ईस्ट टेक संगोष्ठी-2025 का भव्य आगाज, राज्यपाल गंगवार और सीएम हेमंत ने की शिरकत

    September 19, 2025

    CID के ASP दीपक कुमार बने JAP-5 के प्रभारी कमांडेंट, अधिसूचना जारी

    September 19, 2025

    डेली जीरे का पानी पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानिए क्या…

    September 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.