Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 1:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लव जिहाद मामला : रांची पुलिस पहुंची मुंबई, जांच में जुटी, मॉडल का दर्ज करेगी बयान
    झारखंड

    लव जिहाद मामला : रांची पुलिस पहुंची मुंबई, जांच में जुटी, मॉडल का दर्ज करेगी बयान

    Team JoharBy Team JoharJune 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। लव जिहाद और यौन उत्पीड़न मामले की जांच को लेकर रांची पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है। मुंबई की रहने वाली एक मॉडल ने रांची स्थित यश मॉडलिंग के संचालक तनवीर अख्तर खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लगाए गए आरोपों की जांच और मॉडल का बयान दर्ज करने के लिए रांची पुलिस की टीम मुंबई पहुंची है।

    गौरतलब है कि रांची के कांके रोड स्थित यश मॉडलिंग के संचालक तनवीर अख्तर खान पर धर्म परिवर्तन कराने और जबरन शादी का दबाव देने के मामले में बुधवार को रांची के गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुंबई के वर्सोवा थाने में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर रांची में एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद गोंदा पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंदा पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है ताकि मुंबई की मॉडल का बयान दर्ज किया जा सके. अपने एफआईआर में महिला मॉडल ने यह भी जिक्र किया है कि उसके पास कई ऐसे सबूत हैं जो उलनवीर के खिलाफ हैं, उन सारे सबूतों को भी रांची पुलिस इकट्ठा करेगी ताकि जांच में और सहयोग मिल सके।

    दर्ज प्राथमिकी में मुंबई की महिला मॉडल ने तनवीर पर अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाया है कि तनवीर उससे प्रेम करने लगा था। वह उससे शादी करना चाह रहा था. इसके लिए वह उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव देने लगा। जिस कारण वह भाग कर मुंबई चली गई। लेकिन इसके बाद भी वह उसे प्रताड़ित कर रहा था।

    युवती ने प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया है कि यश मॉडल के हॉस्टल में 29 मार्च 2021 को वह ग्राउंड फ्लोर में अपनी दोस्तों के साथ होली खेल रही थी, उस दौरान तनवीर भी मौजूद था। उस दिन तनवीर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला कर पिला दिया. जिससे वह अचेत हो गई। उस दिन तनवीर ने बेहोशी के हाल में उसकी कई आपत्तिजनक फोटो उतार ली और उसे लेकर ब्लैकमेल करने लगा। 14 जुलाई 2021 को जब ऑफिस के सभी स्टाफ घर चले गए थे, तब तनवीर ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की. इनकार करने पर उसने होली के दिन लिया हुआ अश्लील फोटो उसे दिखाया और ऑफिस में वह उसके विरोध के बाद भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article83 रुपए सस्ता हुआ कॅामर्शियल गैंस सिलेंडर
    Next Article रामगढ़ : मुस्लिम युवक ने जबरन दोस्ती करने के लिए हिंदू लड़की के गले पर रखा चाकू, पुलिस ने आरजू मंसूरी को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में अगले दो दिन होगी भारी बारिश, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    August 6, 2025
    जमशेदपुर

    जंगल में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के श’व, लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे दोनों

    August 6, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्राद्धकर्म तक नेमरा में रहेंगे

    August 6, 2025
    Latest Posts

    उत्तरकाशी के बाद अब पौड़ी में फटा बादल, कई नेपाली मजदूर मलबे में दबे

    August 6, 2025

    झारखंड में अगले दो दिन होगी भारी बारिश, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    August 6, 2025

    रिंकू देवी को मिलेगा राष्ट्रपति से सम्मान, 15 अगस्त को होंगी खास डिनर में शामिल

    August 6, 2025

    जंगल में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के श’व, लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे दोनों

    August 6, 2025

    बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.