Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : राज्य में भाजपा का चुनावी इतिहास उतार चढ़ाव का रहा है
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : राज्य में भाजपा का चुनावी इतिहास उतार चढ़ाव का रहा है

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । झारखंड में भाजपा का चुनावी इतिहास उतार-चढ़ाव का रहा है। राज्य गठन के बाद 2005 में हुये पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 23.57 प्रतिशत वोट और 30 सीटें मिली थी, लेकिन 2009 के विधानसभा चुनाव में उसकी सीटें घट कर 18 हो गयी। उस चुनाव में भाजपा को 20.18 प्रतिशत वोट मिले थे। 2014 में हुये पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 31.26 प्रतिशत वोट के साथ अब तक की सर्वाधिक 37 सीटें मिली थी।

    विधानसभा के पिछले चुनाव में भाजपा ने आजसू पार्टी के साथ गठबंधन किया था। भाजपा 72 और आजसू आठ सीटों पर लड़ी थी। भाजपा ने 37 और आजसू ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा 37 सीटें जीत कर बहुमत से पांच सीट पीछे थी। वह सहयोगी आजसू के पांच विधायकों को मिला कर बहुमत का आंकड़ा छूने में सफल रही। फिर मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनी। बाद में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के टिकट पर जीते आठ विधायकों में से छह भाजपा में शामिल हो गये। इससे भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ कर 48 हो गयी और सरकार में भी स्थिरता आ गयी। झारखंड के 19 साल के इतिहास में कुछ वषों को छोड़ कर भाजपा लगातार सत्ता में रही है, लेकिन रघुवर दास पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं।

    झारखंड में इस पांच साल के दौरान भाजपा की कार्य संस्कृति में काफी बदलाव आया है। 2014 के मुकाबले इस बार पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ज्यादा उत्साहित हैं। देश और प्रदेश में पांच साल शासन चलाने तथा लोकसभा चुनाव में इस बार फिर बढ़िया प्रदर्शन ने भाजपा के आत्मविश्वास को बढ़ा दिया है। सांगठनिक स्तर पर भी भाजपा काफी मजबूत हुई है और उसका वोट बैंक बढ़ा है।

    भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में 65 पार का नारा दिया है। इसके लिये पार्टी में हर स्तर पर काम किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा का फोकस इस बार एक-एक बूथ पर है। पार्टी ने इस बार 65 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिये विपक्षी दलों के कुछ विधायकों को भी अपने पाले में कर उन्हे टिकट दिया है। लेकिन भाजपा के सामने संकट यह है कि इस बार आजसू के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति अभी तक नही बन पायी है। इससे दोनों पार्टियों के बीच दूरियां बढ़ी है। कई सीटों पर भाजपा और आजसू के उम्मीदवार आमने- सामने हैं। इसका खामियाजा दोनो को भुगतना पड़ सकता है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ : क्षेत्र की जनता को है एक अदद मसीहा की तलाश, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : बागी नेताओं की पहली पसंद बनी आजसू

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला समानता दिवस : गांव की चौपाल से खेल के मैदान तक, झारखंड की बेटियों का बढ़ता कदम

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    महिला समानता दिवस : गांव की चौपाल से खेल के मैदान तक, झारखंड की बेटियों का बढ़ता कदम

    August 26, 2026

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.