Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से मिले झारखंड के सोनू सूद
    झारखंड

    बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से मिले झारखंड के सोनू सूद

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Sonu Sood of Jharkhand met Bollywood actor Sonu Sood
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखण्ड में सुजीत उपाध्याय ने मात्र 28 वर्ष की आयु में अपनी एक अलग पहचान बना ली। जिसके कारण झारखण्ड के लोग उसे सुजीत उपाध्याय के नाम से नहीं, बल्कि उसे ‘सोनू सूद’ के नाम से पुकारने लगे हैं। दरअसल सोनू सूद मुंबई में रहते हैं। सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता हैं। इन दिनों जरुरतमंदों के लिए काफी सक्रिय रहते हैं। कई बार झारखण्ड के लोगों को भी उन्होंने आर्थिक व अन्य मदद पहुंचाई है। ठीक इसी प्रकार सुजीत उपाध्याय ने भी धर्म व जाति की दीवारों को ढहाकर मानव मात्र की सेवा में खुद को लगा दिया है। जिसका प्रभाव यह पड़ा कि खुद सोनू सूद भी इनसे मिले बिना नहीं रह पाये, जब दोनों एक दूसरे से मिले, तो यह पल झारखण्डवासियों के लिए देखनेलायक था।

    जब देश कोरोना से जूझ रहा था। ऐसे में सुजीत उपाध्याय ने भी अपनी ओर से जो बन पड़ा। मानवता की सेवा के लिए यह युवा निकल पड़ा। इस युवक ने 20 हजार से भी अधिक झारखण्डी प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की। 270 जरुरतमंदों का राशन कार्ड बनवाया। रांची में जब लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे थे, सुजीत ने करीब 50 लोगों को स्वयं अस्पताल पहुंचाया।

    झारखण्ड की करीब पांच सौ लड़कियां फंसी हुई  थी

    चूंकि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने सारे कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी किया था कि वे जो भी बन पड़े। कोरोनाकाल में लोगों की मदद करने में जुट जाये। इस युवक ने अपने नेता की बातों को जमीन पर उतारने के लिए तनिक देर नहीं की, निकल पड़ा। ज्ञातव्य है कि सुजीत झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से वर्षों से जुड़े रहे हैं। सुजीत उपाध्याय ने केरल के एर्नाकुलम जिले में झारखण्ड की करीब पांच सौ लड़कियां फंसी हुई है। उन लड़कियों के लाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई।

    आज स्थिति यह है कि सुजीत उपाध्याय किसी परिचय के मोहताज नहीं। जितने वे झामुमो में लोकप्रिय है। उतने ही वे अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों में। सेवा भाव का जहां भी नाम आता है, प्रशासनिक अधिकारियों में भी वे काफी लोकप्रिय है। टीवी यहीं कारण है कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनकी बातों को ना नहीं करता, क्योंकि वो जानता है कि सुजीत ने जिस काम के लिए फोन किया हैं, वो जरुर असहाय, जरुरतमंद हैं। इसलिए वे उन्हें सहयोग के लिए निकल पड़ते हैं। जब भी कोरोनाकाल और मानवता की सेवा की बात आयेगी तो निश्चय ही यह युवा अग्रिम पंक्ति में होगा, क्योंकि इस युवा ने बिना किसी के आर्थिक सहयोग के, इसने जो जन-सामान्य की सेवा की है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है।

    Giridih news Jharkhand news Needy People sonu sood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेलगांव में 1 जून से 5 जून तक होगा 4th नेशनल रोड स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 
    Next Article ट्रैफिक पुलिस के घर में चोरी, ताला तोड़कर 1.5 लाख नगद व 3 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.