Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 1:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, अखंड ज्योति के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु
    जोहार ब्रेकिंग

    खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, अखंड ज्योति के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बदरीनाथ। बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले। आज बृहस्पतिवार प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर कपाट खुलने के इस पावन मौके पर अखंड ज्योति के दर्शन करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु धाम पहुंचे तो यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल भी शुरू हो गई है।

    कपाट खुलने के दौरान धाम में करीब 20 हजार तीर्थयात्री पहुंचे। कपाटोद्घाटन के लिए टिहरी राजा के प्रतिनिधि के रूप में माधव प्रसाद नौटियाल भी धाम में मौजूद रहे।

    वहीं बदरीनाथ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भी उत्साह और उल्लास का माहौल है। यात्रा पड़ावों पर जगह-जगह तीर्थयात्रियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के करीब 400 वाहन पहुंच गए हैं। बदरीनाथ के साथ ही धाम में स्थित प्राचीन मठ-मंदिरों को भी गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

    माणा में ग्रामीणों की चहल-पहल शुरू
    इस बार बदरीनाथ हाईवे पर कंचन गंगा और रड़ांग बैंड में हिमखंड पिघल गए हैं। यहां अलकनंदा के किनारे कुछ जगहों पर ही बर्फ जमी है। बदरीनाथ धाम के आंतरिक मार्गों पर अभी भी बर्फ है, जिसे नगर पंचायत बदरीनाथ के पर्यावरण मित्रों की ओर से साफ किया जा रहा है। वर्ष 2013 की आपदा में बह चुके लामबगड़ बाजार में भी दुकानें खुलने लगी हैं। देश के प्रथम गांव माणा में भी ग्रामीणों की चहल-पहल होने लगी है। बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंंचे अधिकांश श्रद्धालु माणा गांव पहुंचे। बदरीनाथ में आर्मी हेलिपैड से मंदिर परिसर तक साफ-सफाई काम भी पूरा हो गया है।
    जगह-जगह पसरे हैं हिमखंड
    लामबगड़ से आगे अलकनंदा नदी पर जगह-जगह भारी हिमखंड पसरे पड़े हैं। रड़ांग बैंड के पास हाईवे किनारे पर ही हिमखंड हैं जिससे इस बार यात्रियों को भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के साथ नजदीक से बर्फ देखने का भी मौका मिलेगा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: 30 अप्रैल के बाद सभी 48 नगर निकाय हो जाएंगे जनप्रतिनिधि विहीन, अफसरों के हाथ में होगी कमान
    Next Article बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन आखिरकार जेल से रिहा, सुबह 4 बजे मिली ‘आजादी’

    Related Posts

    देश

    मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौ’त, एक लापता

    August 3, 2025
    झारखंड

    नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, किया भारत बंद का ऐलान

    August 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    August 3, 2025
    Latest Posts

    मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौ’त, एक लापता

    August 3, 2025

    झारखंड बन रहा मीठे पानी के मोती उत्पादन का केंद्र, हजारीबाग में बनेगा पहला क्लस्टर

    August 3, 2025

    पीनट बटर से बनाएं टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट, एनर्जी के साथ बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म

    August 3, 2025

    नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, किया भारत बंद का ऐलान

    August 3, 2025

    पत्रकारिता के गुरु कहे जाने वाले हरिनारायण सिंह नहीं रहे, सैमफोर्ड में ली अंतिम सांस

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.