Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»स्वास्थ्य»सेहत के लिए फायदेमंद है हरा प्याज, जुकाम से मिलती है राहत
    स्वास्थ्य

    सेहत के लिए फायदेमंद है हरा प्याज, जुकाम से मिलती है राहत

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    ज्यादातर लोग हरे प्याज का सेवन कम ही करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चाइना में हरे प्याज का सदियों से ही दवाइयों के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी2 सहित कई विटामिन्स और मिनरल पाए जाते हैं। हरे प्याज में सल्फर बहुत ही प्रचुर मात्रा में और कैरोलिन बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है।
    हरे प्याज के फायदे

    कम रखता है कोलेस्ट्रॉल
    हरा प्याज खाने के कई फायदे हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाए रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एंटी
    बैक्टीरियल गुण के कारण ही इसे खाने से पाचन में भी सुधार होता है। हरे प्याज में क्रोमियम होता है।

    झुर्रियों को करता है दूर
    हरा प्याज खाने से इम्यूनिटी पावर बढ़ता है। हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। हरा प्याज मैक्रो-न्यूट्रिशयन को बनाए रखता है, साथ ही इसमें एंटी-इन्फ्लामेटरी और एंटी-हिस्टामाइन के भी गुण होते हैं। इसलिए यह गठिया और अस्थमा के रोगियों के लिए लाभदायक रहता है।

    जुकाम से मिलती है राहत
    हरा प्याज में एंटी-बैक्टेरिया के गुण पाए जाते हैं जोकि हमारे पाचन क्रिया को बनाए रखने में सहायक होता है। इसके सेवन से जुकाम से तो दूर रहते हैं साथ ही फ्लू जैसी विभिन्न प्रकार के बीमारियों से लड़ने में सहायक है।

    दमा के रोगियों के लिए लाभदायक
    अस्थमा की समस्या से परेशान लोग अपने डाइट में हरा प्याज को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें एंटीहिस्टामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जोकि अस्थमा रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

    बनी रहती है आंखों की रोशनी
    हरे प्याज का लगातार सेवन करते रहने से आंखों की रोशनी लगातार बनी रहती है। आंख से धुंधलापन दूर करने में भी सहायक होता है। क्योंकि हरे प्याज में कई प्रकार के विटामिन्स होते है।

    ब्लड प्रेशर से मिलता है आराम
    हरा प्याज के सेवन से ब्लड प्रेशर नार्मल रहता है, क्योंकि इसमें सल्फर की मात्रा काफी पाई जाती है। जोकि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है।

    #latest hindi news #Online news Helth news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : स्वास्थ्य विभाग में जूनियर रेजिडेंट के लिए 1095 पदों पर भर्तियां
    Next Article चुनाव में मतदान भंग करने की नियत से जंगल में मीटिंग कर रहे एरिया कमांडर अखिलेश समेत 15 समर्थक चढ़ा पुलिस के हत्थे, नहीं खुलासा होने पर सुप्रीमो दिनेश गोप ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.