Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 4:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी : उपायुक्त
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी हो गयी। दूसरे चरण के मतदान में रांची जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों मांडर और तमाड़ में वोट डाले जायेंगे। मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए रांची समाहरणालय के ए ब्लॉक स्थित जी-10 में आरओ सेल कार्यरत है। जबकि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुमंडल कार्यालय बुण्डू में आरओ सेल बनाया गया है।

    रे सोमवार को प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी 18 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 19 नवंबर को स्क्रूटनी की जायेगी। जबकि 21 नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकता है, इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिये जायेंगे।

    12, 15 और 17 नवंबर को नहीं होगा नॉमिनेशन

    उपायुक्त ने कहा कि जो दिशा-निर्देश चुनाव आयोग के द्वारा दिये गये हैं उसके सभी मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्र खरीद सकते हैं। 12 और 15 नवंबर को अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं हो पायेगा। जबकि 17 नवंबर को रविवार है।

    रे ने बताया कि वाहन, सभा के लिए मैदान तथा जुलूस आदि के लिए सिंगल विंडो बनाया गया है। रांची अनुमण्डल क्षेत्र के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी तथा बुण्डू अनुमण्डल के लिए बुण्डू अनुमण्डल पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है। मांडर और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति श्रेणी के होंगे, जिन्हें 5000 रुपये की सिक्यूरिटी मनी जमा करनी होगी।

    सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम : एसएसपी

    रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने बताया कि रांची जिले में कल 22 चेकपोस्ट कार्यरत हैं। एसएसटी और एफएसटी द्वारा लगातार जांच किया जा रहा है, सूचना मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों में अवैध हथियार से जुड़े आठ मामले सामने आये हैं, जिसमें अवैध हथियार के साथ विभिन्न अपराधियों को पकड़ा गया है।

    एसएसपी ने बताया कि सीसीए के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। 107 के तहत कई लोगों को नोटिस जारी किया गया है। वनरेबल एरिया में अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं। तमाड़ के सुदूर इलाकों में जहां उग्रवादी गतिविधि की जानकारी मिल रही है उसके लिए अलग से अभियान संलाचित किये जा रहे हैं।

    एसएसपी ने बताया कि 700 से ज्यादा वारंट पर एग्जीक्यूट किये गये हैं। कल एयरपोर्ट पर जांच के दौरान 26 हजार डॉलर की रिकवरी की गयी थी। जिसके बाद आयकर विभाग को सूचित किया गया, जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की गयी, सही पाये जाने पर व्यक्ति को जाने दिया गया।

    तमाड़ विधानसभा में कुल 203729 मतदाता

    बूथों की संख्या-303

    पुरुष मतदाता – 102885

    महिला मतदाता – 100844

    कुल मतदाता – 203729

    लिंगानुपात – 980

    कुल पीडब्ल्यू वोटर – 2737

    80 वर्ष से ऊपर मतदाताओं की संख्या – 2870

    माण्डर विधानसभा में 319299 मतदाता

    बूथों की संख्या – 429

    पुरुष मतदाता – 163879

    महिला मतदाता – 155420

    कुल मतदाता – 319299

    लिंगानुपात – 948

    कुल पीडब्ल्यू वोटर – 4278

    80 वर्ष से ऊपर मतदाताओं की संख्या – 6081

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने बोले, पांच वर्षों में वहीं का वहीं रह गया पलामू, सत्ता के सदुपयोग के लिए चुनें
    Next Article लोहरदगा : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, नीरू शांति भगत ने लोहरदगा सीट के लिए किया नामांकन

    Related Posts

    झारखंड

    जेवर दुकान में भीषण डकैटी

    June 19, 2025
    क्राइम

    जैनुल अंसारी के घर में घुस 6 बदमाशों ने मचाया तांडव, लूट ले गए कई कीमती सामान

    June 19, 2025
    जमशेदपुर

    फरार निसार हसन दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, वीडियो जारी कर बोला- मेरा एनकाउंटर कर देगी पुलिस

    June 19, 2025
    Latest Posts

    जेवर दुकान में भीषण डकैटी

    June 19, 2025

    जैनुल अंसारी के घर में घुस 6 बदमाशों ने मचाया तांडव, लूट ले गए कई कीमती सामान

    June 19, 2025

    फरार निसार हसन दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, वीडियो जारी कर बोला- मेरा एनकाउंटर कर देगी पुलिस

    June 19, 2025

    कांस्टेबल भर्ती घोटाला के तार जुड़े NEET‑UG पेपर लीक से! ED खंगाल रही दस्तावेज

    June 19, 2025

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी बस पलटी, फिर…

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.