Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा : नाबालिग प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में गर्म लोहे का रॉड डाल कर प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत
    झारखंड

    गढ़वा : नाबालिग प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में गर्म लोहे का रॉड डाल कर प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। प्यार का महीना चल रहा है। चारो ओर वैलेंटाईन वीक के ही चर्चे है। ऐसे में एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका की विभत्स हत्या ने गढ़वा में सनसनी फैला दी है। जी हां हम बात कर रहे है झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक युवती की जिसकी नृशंस हत्या उसके प्रेमी ने कर दी। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की हत्या उसके प्रेमी ने कर दी हत्या से पूर्व उसके साथ प्रेमी ने जमकर मारपीट की, फिर हैवानियत की हद पार कर प्राइवेट पार्ट में गर्म लोहे के रॉड डालकर हत्या कर दी।

    इस वारदात में पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है। आगे बताया कि युवती की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई है। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशोरी का केतार थाना क्षेत्र के अजनिया गांव के रहने एक युवक के साथ पिछले 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

    इसी बीच एकाएक नाबालिग किशोरी बिन बताए घरवालों के सो जाने के बाद शनिवार की देर रात घर से अपने प्रेमी युवक के साथ मिलने गई थी। दिल को दहला देने वाली इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि युवती का शव उसके कथित प्रेमी के घर से थोड़ी ही दूर पर बरामद किया गया है। युवती का शव अजनिया गांव के एक खेत से बरामद किया गया।

    इधर मृतका के परिजनों के द्वारा केतार थाना में अजनिया गांव निवासी कथित आरोपी प्रेमी के विरुद्ध हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले में अनुसंधान और आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

    वहीं, इस घटना के बाद से ग्रामीणों में बेहद आक्रोश नजर आ रहा है. लोगों ने मांग की है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है। साथ ही उसके रिश्तेदारों व संबंधियों से भी आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इधर किशोरी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार: जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव का काफिला हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे पप्पू
    Next Article पलामू : अपराधियों ने थर्ड रेल लाइन पर टनल निर्माण स्थल पर बोलेरो फूंकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.