Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 12:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»Media Cup क्रिकेट : सकरी ने खरकई और दामोदर ने स्वर्णरेखा को हराया
    खेल

    Media Cup क्रिकेट : सकरी ने खरकई और दामोदर ने स्वर्णरेखा को हराया

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बीएयू स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 में बुधवार को सकरी और दामोदर ने रोमांचक मुकाबले जीतते हुए विजयी शुरुआत की। दिन के पहले मुकाबले में सकरी ने मजबूत आंकी जा रही खरकई की टीम को 5 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए खरकई ने 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए। प्रवीण मिश्रा ने 37 रन, सतीश ने 39 और सुशील सिंह मंटू ने 32 रन बनाए।

    राजेश कुमार ने 3, कुमार सौरभ ने 2 और मोनू ने एक विकेट लिया। 130 रन का विजयी लक्ष्य सकरी ने मात्र 14.1 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। सकरी की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच मोनू ने नाबाद 63, अभिषेक सिन्हा ने 18 और सन्नी ने 12 रन बनाए। खरकई की ओर से राकेश सिंह ने 2, अशोक गोप, सुशील सिंह मंटू और प्रवीण मिश्रा ने एक एक विकेट लिया।

    दिन के दूसरे मुकाबले में आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में दामोदर ने स्वर्णरेखा को 3 विकेट से हराया। स्वर्णरेखा की पूरी टीम 159 रन बनाकर सिमट गई। मनीष सिंह ने 21 गेंद पर 54 रन, ASRP मुकेश ने 23, दिवाकर ने 20 और जावेद ने 18 रन बनाए। मनोज कुमार सिंह ने 4 और कमलेश मिश्रा ने दो विकेट लिए। 160 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए दामोदर की टीम गौरव की आतिशी पारी की बदौलत आखिरी गेंद पर जीतने में कामयाब रही।

    गौरव ने 10 बॉल पर नाबाद 27 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। शिव ने 34, संदीप ने 34 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच समीर सृजन ने 32 रन बनाए। स्वर्णरेखा की ओर से शकील ने 2, विमल विजयन ने 2, मनीष सिंह ने 2 और जावेद ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने दिया। इस अवसर पर संजय मिश्रा, ओम रंजन मालवीय, भरत भूषण प्रसाद समेत कई पत्रकार और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

    9 फरवरी को होनेवाला मुकाबला

    मैच 1
    सुबह 8.30 बजे
    कांची बनाम मयूराक्षी

    मैच 2
    दोपहर 12.30 बजे
    भैरवी बनाम गंगा

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी के केस की सुनवाई टली, राहत बरकरार
    Next Article सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के सीनियर छात्रों ने किया जूनियर छात्रों का गर्मजोशी के साथ स्वागत

    Related Posts

    झारखंड

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से की मुलाकात

    July 3, 2025
    खेल

    पटना का मोइनुल स्टेडियम बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट STADIUM

    July 3, 2025
    झारखंड

    पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की हालत गंभीर, रांची रेफर

    July 1, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.