Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CM सोरेन की पहल: पीडीएडस सशक्तिकरण पखडवाड़ा की शुरूआत
    झारखंड

    CM सोरेन की पहल: पीडीएडस सशक्तिकरण पखडवाड़ा की शुरूआत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर राज्य भर में पीडीएडस सशक्तिकरण पखडवाड़ा की शुरूआत की गयी। इस कार्यक्रम के माध्यम से 20 लाख अतिरिक्त लोगों को अन्न का अधिकार देने की ओर सरकार अग्रसर है। बता दें कि सीएम के आदेश के उपरांत अन्न के अधिकार से वंचित सभी जरूरतमंदों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की गति को तेज का दिया गया है। इसके लिए पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा का आयोजन राज्य भर में 1 से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित किया गया है। इसके तहत राशनकार्ड में आधार सुधार संबंधित कार्य, एक व्यक्ति का कई राशनकार्ड में दर्ज नाम को विलोपन की कार्रवाई, राशन कार्ड में मृत व्यक्तियों का नाम हटाने, अपवाद पंजी से खाद्यान्न प्राप्त करने वाले लाभुकों के चिह्नितीकरण की कार्रवाई की जाएगी है। इसके साथ ही डुप्लीकेट आधार संख्या का सत्यापन, विगत छह माह या अधिक अवधि से खाद्यान्न उठाव न करने वाले लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा दाल-भात केंद्र के लाभुकों को दाल-भात ऐप्स के माध्यम से भोजन और ऑफलाईन डीलर को ऑ नलाईन में परिवर्तन करने की कार्रवाई की जा रही है।

    मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का भी मिलेगा लाभ

    मुख्यमंत्री के आदेश पर ना सिर्फ पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। बल्कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तगर्त आछादित लाभुकों के ई- केवासी के माध्यम से त्वरित गति से निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके लिए 1 से 15 फरवरी 2023 तक प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से कैंप आयोजित कर आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तगर्त आछादित लाभुकों का ई- केवाइसी के माध्यम से निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक दिन लगातार कैंप का आयोजन किया जायगा। जो परिवार गुलाबी, पीला और हरा राशन कार्डधारी होंगे। ऐसे परिवार आयुष्मान भारत अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के लिए योग्य होंगे। लाभुक के निबंधन के लिए प्रज्ञा केंद्र में आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ उपास्थित होना आवश्यक होगा।
    प्रतिदिन 50 योग्य परिवारों के निबंधन का लक्ष्य निर्धारित

    इस कार्य में सहिया, राशन डीलरो, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सेविका और अन्य अधिक से अधिक योग्य परिवारों को कैंप में लाना सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रज्ञा केंद्रो को प्रतिदिन कम से कम 50 योग्य परिवारों के निबंधन का लक्ष्य निर्धारित है। सहिया, राशन डीलरों, स्वयं सहायता समूह की महिलाए, सेविका व अन्य कार्ड बनवाने में असमर्थ कम से कम 15 लोगों को प्रतिदिन निकतम प्रज्ञा केंद्र में लेकर जाना होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी पंचायतों में कैंप आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक पर सवार तीन युवकों को ट्रेलर ने चपेट में लिया, दो की मौत एक की हालत गंभीर
    Next Article 3 फ़रवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.