Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अयोध्या फैसले को लेकर झारखंड भर में विशेष अलर्ट, चप्पे चप्पे पर तैनात अधिकारी व जवान, केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    अयोध्या फैसले को लेकर झारखंड भर में विशेष अलर्ट, चप्पे चप्पे पर तैनात अधिकारी व जवान, केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    Joharlive Team

    रांची। अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को विशेष तौर पर अलर्ट किया है। राज्य पुलिस के आईजी अभियान साकेत कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या फैसले को लेकर सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जा रही है। फेसबुक, ट्वीटर या व्हाट्सएप के जरिए अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक संदेश फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। आईजी अभियान ने बताया कि सभ जिलों में वैसे लोगों को चिन्हित किया जा चुका है जो सांप्रदायिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन तत्वों को रोकने के लिए तमाम कवायदें की गई है।

    चौबिस घंटे काम कर रहा ज्वाइंट कंट्रोलरूम

    राज्य भर में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चौबिस घंटे ज्वाइंट कंट्रोलरूम को सक्रिय किया गया है। कंपोजिट कंट्रोलरूम के अलावे सभी जिलों में कंट्रोलरूम को सक्रिय किया गया है। साथ ही वैसे जगहों पर पूरी तैनाती के साथ बलों को रखा गया है जहां से बल आसानी से किसी भी घटनास्थल पर मूव कर सकें।

    डीजीपी के आदेश पर सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ लिया गया वारंट

    डीजीपी कमलनयन चौबे के निर्देश पर सभी जिलों में चिन्हित सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ 107 की कार्रवाई के लिए नोटिस किया गया है। वहीं ऐहतियातन धारा 113, 116 के तहत चिन्हित लोगों के खिलाफ वारंट भी लिया गया है ताकि आपात स्थिति में जरूरत पड़ने पर सांप्रदायिक दंगा फैलाने वाले सख्त को गिरफ्तार किया जा सके। जिलावार 3 हजार से अधिक लोगों को चिन्हित किया गया है।

    सीसीटीवी व वीडियोग्राफी के जरिए दंगा करने वाले होंगे चिन्हित

    सभी जिलों को एसपी को मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी लगाएं व जहां सीसीटीवी नहीं है वहां उपद्रव की स्थिति में वीडियोग्राफी कराएं। कैमरा में कैद हुए उपद्रवियों को चिन्हित कर नाजमद एफआईआर दर्ज की जाएगी। सभी पर धारा 295 ए के तहत एफआईआर दर्ज होगी।
    सात – आठ जिलों में विशेष एहतियात
    सांपद्रायिकता के लिहाज से सात – आठ जिलों को चिन्हित कर वहां रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की जाएगी। जिलों के एसपी को कहा गया है कि वह फोर्स को आंतरिक तौर पर हमेशा तैयार रखें। किसी भी घटना की सूचना मिलने पर एसपी को तत्काल घटनास्थल पर जाना होगा।
    खुद एफबी- ट्वीटर पर सक्रिय रहेंगे एसपी
    जिलों के एसपी सोशल मीडिया पर खुद नजर बनाए रखेंगे। अपने अपने जिलों के प्रमुख व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन के संपर्क में रहेंगे। पुलिस ने व्हाट्सएप एडमिन को यह हिदायत दी है कि व्हाट्सएप ग्रुप में कोई आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाल पोस्ट न आए, अगर कोई ऐसी पोस्ट करे तो तत्काल जानकारी एसपी को दें। जिलों के एसपी को डीजीपी ने आदेश दिया है कि वह किसी भी तरह की अफवाह प्रचारित होने पर अपने ट्वीटर या फेसबुक एकाउंट से हकीकत बताएं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअयोध्या मामले में शनिवार को सुबह 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा निर्णय
    Next Article संजीवनी बिल्डकॉन की करोड़ों की संपत्ति ईडी ने की जब्त, रांची की जमीन व छतीसगढ़ के रायपुर का फ्लैट जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.