Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 4:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पुलिस को चकमा देकर थाना से फरार अमन घूम रहा है विदेश में, थाईलैंड के सुखोथाई पार्क का फोटो जारी किया सोशल मीडिया में, बड़कागांव पुलिस को नहीं है कोई चिंता
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस को चकमा देकर थाना से फरार अमन घूम रहा है विदेश में, थाईलैंड के सुखोथाई पार्क का फोटो जारी किया सोशल मीडिया में, बड़कागांव पुलिस को नहीं है कोई चिंता

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2019Updated:November 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। बड़कागांव थाना से पुलिस को चकमा देकर फरार सुशील श्रीवास्तव(अब मृत) गैंग का शूटर अमन साव आराम से विदेश यात्रा कर रहा है। शूटर अमन बैंककॉक, थाईलैंड में मस्ती कर रहा है। मगर, बड़कागांव पुलिस को किसी बात की चिंता नहीं है। पुलिस को चकमा देकर भागने के बाद से एक ओर जहां पुलिस मुख्यालय में चर्चा का विषय है। वहीं, दूसरी ओर अमन साव लगातार सोशल मीडिया में अपनी तस्वीर वायरल का एक-से-एक कमेंट बटौर रहा है। गुरुवार को अमन ने थाईलैंड के सुखोथाई ऐतिहासिक पार्क में बौद्ध के स्टेच्यू के सामने सेल्फी लेकर फोटो वायरल किया है। जिसमें अमन के एक मित्र ने जगह में जानकारी मांगा। इस पर अमन ने बताया कि वह बैंककॉक में मस्ती कर रहा है।

    झारखंड छोड़ने से पूर्व भी अमन ने वायरल किया था पासपोर्ट व सेल्फी फोटो

    अमन साव के झारखंड से विदेश भागने की सूचना मिलने के बाद से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ था। अमन ने सोशल मीडिया पर इस बात को लिख कर अपने लोगों को जानकारी दी थी। अमन ने पासपोर्ट व सेल्फी फोटो सोशल मीडिया में जारी किया था। पासपोर्ट का फोटो अपडेट करने से पहले कैप्शन में लिखा था बाय इंडिया, मिस यू एंड कमिंग सुन। अमन ने पासपोर्ट का जो ़फोटो जारी किया है, उसमें पासपोर्ट डिपार्टमेंट का मोहर भी लगा हुआ था। इतना जानकारी पुलिस को मिलने के बाद भी अब तक हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है।

    हत्याकांड में संलिप्तता के संदेह पर लाया गया था थाना

    24 सितंबर को अमन साव रामगढ़ जेल से छूटा था। अमन साव पर आरोप था कि जेल में रहते हुए उसने उरीमारी में रहने वाले एक विस्थापित नेता की हत्या करवायी थी। रामगढ़ पुलिस ने अमन साव को हजारीबाग पुलिस को सौंप दिया था। 30 सितंबर की अहले सुबह अमन साव बड़कागांव थानेदार के कमरे की वेंटिलेटर तोड़ भाग गया था। रांची के पिठौरिया निवासी अमन साव को तब से पुलिस तलाश रही है। अमन की फरारी के बाद बड़कागांव थानेदार मुकेश कुमार को हजारीबाग एसपी कन्हैया मयूरपटेल ने निलंबित कर दिया था।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली तीस हजारी हिंसा मामला : एक और वीडियो आया सामने, डीसीपी माेनिका पर भीड़ ने किया हमला, जानें क्या है मामला
    Next Article चुनाव में सिर उठाने के फिराक में हैं नक्सली, पलामू में मिला केन बम

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू के इस स्कूल में फूड पॉइजनिंग, 40 छात्राएं बीमार, छह MMCH में भर्ती

    August 18, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिव्यांग और बुजुर्गों का होगा फ्री हेल्थ चेकअप, 19 अगस्त से 1 सितम्बर तक लगेगा शिविर

    August 18, 2025
    झारखंड

    DGP अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत, SC में बाबूलाल की अवमानना याचिका खारिज

    August 18, 2025
    Latest Posts

    पलामू के इस स्कूल में फूड पॉइजनिंग, 40 छात्राएं बीमार, छह MMCH में भर्ती

    August 18, 2025

    जमशेदपुर में दिव्यांग और बुजुर्गों का होगा फ्री हेल्थ चेकअप, 19 अगस्त से 1 सितम्बर तक लगेगा शिविर

    August 18, 2025

    DGP अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत, SC में बाबूलाल की अवमानना याचिका खारिज

    August 18, 2025

    NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से PM मोदी ने की मुलाकात

    August 18, 2025

    Bokaro Airport के संचालन पर 20 अगस्त को होगा अंतिम फैसला, पूरा हो सकता है शहरवासियों का सपना

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.