Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»टाइगर जवानों की मिलीभगत से चल रहा है वीवीआईपी जगह में जुआ, थानेदार को जांच के बाद कार्रवाई करने का मिला है निर्देश
    झारखंड

    टाइगर जवानों की मिलीभगत से चल रहा है वीवीआईपी जगह में जुआ, थानेदार को जांच के बाद कार्रवाई करने का मिला है निर्देश

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2019Updated:November 7, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। राजधानी के वीवीआईपी इलाका गोंदा और कोतवाली थाना इलाके में जुए का खेल पुलिस के संरक्षण में चल रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरी सिंह यादव बस स्टैंड पर दो टाइगर जवानों की मिलीभगत से तीनतसिया जुआ और गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिर गोंदा नीचे कोचा में जुए का खेल चल रहा है। टाइगर 22 के जवान क्यूम अंसारी और संतोष ओझा की मिलीभगत से यह खेल खेलाया जा रहा है। विशेष शाखा ने इससे संबंधित रिपोर्ट जिला के एसएसपी अनीश गुप्ता को भेजा है। इसके बाद एसएसपी ने इन दोनों जगहों के खेल का हवाला देकर दोनों थानेदारों को पत्र लिखकर जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया है। बताया गया है कि किशोरी सिंह यादव चौक पर चल रहे तीनतसिया जुए के खेल में वहां पहुंचने वाले यात्रियों को झांसे में लेकर उनके पैसे की लूट की जा रही है। अधिकांश यात्रियों से उनके सारे पैसे ठग लिए जाते हैं। इसमें टाइगर मोबाइल 22 में प्रतिनियुक्त जवान कयूम अंसारी और संतोष ओझा की मिलीभगत भी है। इस जुए के धंधेबाज दोगुना पैसे का सब्जबाग दिखाकर धंधा चला रहे हैं। हर दिन भोले-भाले लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं।

    स्कूल प्रांगण में चलता है जुआ

    गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिर गोंदा स्थित नीचे कोचा पहाड़ के ऊपर राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय स्कूल प्रांगण में लालदेव महतो के द्वारा जुए का खेल करवाया जाता है। शाम 6:30 बजे के बाद से पूरी रात जुआ का खेल चलता है। इसमें सैकड़ों की भीड़ भी जुटती है। हर दिन करीब 150 लोग शामिल होते हैं। जुए के खेल में हार-जीत के बाद मारपीट की संभावना बनी रहती है।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछात्रा से छेड़खानी मामले में एक गिरफ्तार
    Next Article आज 07 नवंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.