छात्रा से छेड़खानी मामले में एक गिरफ्तार

JoharLive Team

रांची : वीमेंस कॉलेज की तीन छात्राओं से मंगलवार की सुबह सरेआम छेडख़ानी मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित 15 वर्षीय नाबालिग है। वह पिठोरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह छेड़छाड़ के मुख्य आरोपित के साथ था। हालांकि मामले का मुख्य आरोपित सुफियान अबतक फरार है। इधर पकड़े गए आरोपित ने बताया है कि तीन छात्राओं में एक छात्रा के साथ सुफियान की दोस्ती थी। इस वजह से उसने मोाबइल खरीदकर छात्रा को दिया था। जिसे वह सोमवार की सुबह छीन लिया था। बता दें कि छेड़खानी की घटना के बाद जेल चौक के पास बवाल हो गया था। पुलिस पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया था। छात्राओं का पीछा चंदवे स्थित उनके गांव से किया गया था।