Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता : महिला वर्ग में अनगड़ा और पुरुष वर्ग में मालपहाड़ी पाकुड़ चैंपियन
    खेल-सिनेमा

    मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता : महिला वर्ग में अनगड़ा और पुरुष वर्ग में मालपहाड़ी पाकुड़ चैंपियन

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्यस्तरीय आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता आज संपन्न हो गयी. तीन दिनों से चल रही प्रतियोगिता में राज्यभर के खिलाड़ी पहुंचे, वहीं जिला से जीतकर आये टीमों ने यहां हिस्सा लिया. राज्यस्तरीय इस मुकाबले में महिला और पुरुष दोनों वर्गों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में महिला वर्ग में रांची जोन से अनगड़ा की टीम ने बाजी मारी वहीं पुरुषों में दुमका जोन की मालपहाड़ी पाकुड़ की टीम ने मैच अपने नाम कर चैंपियन का खिताब हासिल किया.

    महिला वर्ग में अनगड़ा ने ओरमांझी को हराया

    राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला अनगड़ा और रांची जोन के ही ओरमांझी की टीम से हुआ, जिसमें अनगड़ा ने ओरमांझी को 2-1 से पराजित कर दिया. इस तरह महिला वर्ग का चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया.

    पुरुष वर्ग के फाइनल में मालपहाड़ी पाकुड़ की जीत, शिवधन किस्कू चमके

    राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में दुमका जोन की मालपहाड़ी और निरसा, धनबाद की भिड़ंत हुई, जिसमें मालपहाड़ी की टीम ने एकतरफा जीत हासिल की. इस खेल में शिवधन किस्कू के खेल ने सबको प्रभावित किया. शिवधन किस्कू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किया गया है. शिवधन ने हैट्रिक सहित चार गोल दागकर मालपहाड़ी को जीत दिला दी.

    मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों, प्रधान सचिव, खेल निदेशक रहे मौजूद, खिलाड़ियों को दी बधाई

    राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे. उनके साथ मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, प्रधान सचिव विनय चौबे, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा उपस्थित रहे. इन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी. इन खिलाड़ियों के खेल देख ये सभी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके.

    मुख्यमंत्री व अतिथियों ने चैंपियन खिलाड़ियों को दिये प्राइज और मेडल

    राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने मेडल, ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. मौके पर विजेता टीम को तीन लाख नगद और उपविजेता को दो लाख नगद प्राइज मुख्यमंत्री ने प्रदान किया. इसके अलावा टीमों के बीच फुटबॉल किट का भी वितरण किया गया.

    राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुए खिलाड़ी

    महिला वर्ग

    • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : काजल कुमारी, अनगड़ा, रांची
    • डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट : चांदनी कुमारी, ओरमांझी रांची
    • गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट : रीता कुमारी, ओरमांझी रांची

    पुरुष वर्ग

    • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : शिवधन किस्कू, मालपहाडी पाकुड़
    • डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट: अंकित ऊरांव, रांची
    • गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट : बड़का कुमार, मालपहाड़ी पाकुड़

    अंतिम परिणाम

    महिला वर्ग में

    • विजेता : अनगड़ा, रांची
    • उपविजेता : ओरमांझी, रांची
    • तीसरा स्थान : चंदवे, कांके रांची
    • चौथा स्थान : घाघीडीह, जमशेदपुर

    पुरुष वर्ग में

    • विजेता : मालपहाड़ी, पाकुड़
    • उपविजेता : निरसा, धनबाद
    • तीसरा स्थान : धनबाद
    • चौथा स्थान : तुरीडीह, चास बोकारो
    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा : नक्सलियों के मंसूबे को सुरक्षाबलों ने किया विफल, जंगल से 200 आईईडी बम बरामद
    Next Article PM मोदी की मां हीराबेन के लिए इस प्रसिद्ध मंदिर में विशेष पूजा, लंबी आयु के लिए प्रार्थना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.