Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 10:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : माथापच्ची में जुटी भाजपा, मुद्दों की तलाश में पार्टी, कई मंत्री, विधायकों का कट सकता है टिकट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : माथापच्ची में जुटी भाजपा, मुद्दों की तलाश में पार्टी, कई मंत्री, विधायकों का कट सकता है टिकट

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के आधे विधायकों और मंत्रियों को टिकट से हाथ धोना पड़ सकता है। इन मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर गहरी नाराजगी है। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा में औसत प्रदर्शन से सतर्क भाजपा इस सूबे में अपनी सरकार बचाने के लिए बड़ी संख्या में विधायकों का टिकट काटने और राष्ट्रवाद के साथ मजबूत स्थानीय मुद्दों पर माथापच्ची करने में जुटी है। लोकसभा चुनाव 2014 के बाद हुए विधानसभा चुनाव में भी पार्टी झारखंड में अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी।
    हाल ही में हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में स्थानीय मुद्दों के हावी हो जाने के कारण पार्टी इन राज्यों में अपना पुराना प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई। पार्टी के एक रणनीतिकार के मुताबिक इन दो राज्यों में पार्टी स्थानीय मुद्दों के संदर्भ में व्यापक तैयारी नहीं कर पाई।

    तब रणनीतिकारों को लगता था कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और पीओके में की गई सेना की बड़ी जवाबी कार्रवाई के कारण इन राज्यों में राष्ट्रवाद केंद्रीय मुद्दा हो जाएगा। हालांकि परिणाम से साबित हुआ कि इन चुनावों में राष्ट्रीय या राष्ट्रवादी को मतदाताओं ने ज्यादा अहमियत नहीं दी। यही कारण है कि पार्टी यहां ऐसे स्थानीय मुद्दों की तलाश में है, जिसकी बदौलत विपक्ष को घेरा जा सके।

    इस क्रम में पार्टी अपनी स्थापना के बाद से ही जारी रही राजनीतिक अराजकता को खत्म करने को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। गौरतलब है झारखंड की यह पहली सरकार है जिसने अपने पांच साल का कार्यकाल और बतौर सीएम रघुवर दास ने अपना कार्यकाल पूरा किया है। पार्टी यह संदेश देगी कि भाजपा के हाथ से सत्ता जाते ही राज्य में एक बार फिर से राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हो जाएगा।

    jharkhand Latest news Raghubar das
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हिंसक झड़प मामला : अदालतों में कामकाज ठप, वकील ने की खुदकुशी की कोशिश
    Next Article रामगढ़ : पुलिस ने अवैध रूप से कोयला लदा वाहन पकड़ा, दो गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड बार काउंसिल की बैठक आज, चुनाव और बजट पर होगी चर्चा

    October 12, 2025
    झारखंड

    राजधानी में ‘स्वदेशी मैराथन’ का आयोजन, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प

    October 12, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, ला नीना की वजह से बढ़ेगी ठंड

    October 12, 2025
    Latest Posts

    तालिबान ने पाकिस्तानी चौकियों पर जवाबी हमला बोला, सीमा पर भारी गो’लीबारी, दर्जनों सैनिक मा’रे गए

    October 12, 2025

    13 अक्टूबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं करेंगी उपवास

    October 12, 2025

    झारखंड बार काउंसिल की बैठक आज, चुनाव और बजट पर होगी चर्चा

    October 12, 2025

    13 साल के इंतजार के बाद मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाइपास खुला, शहर में जाम से मिलेगी राहत

    October 12, 2025

    कांग्रेस की दिल्ली में आज बड़ी बैठक, सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों पर होगा अंतिम फैसला

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.