Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 6:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मौसम : गुजरात तट से टकरा सकता है ‘महा’ चक्रवात, ओडिशा में भी अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    मौसम : गुजरात तट से टकरा सकता है ‘महा’ चक्रवात, ओडिशा में भी अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Deak

    नई दिल्ली : शासित प्रदेश दीव के पास गुजरात तट पर गुरुवार को बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान महा टकराने से पहले कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
    मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि नए पूर्वानुमान के मुताबिक, बहुत गंभीर चक्रवात पोरबंदर तट से पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में करीब 650 किलोमीटर की दूरी पर है और अरब सागर में वेरावल के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 700 किलोमीटर दूर है। बुलेटिन के जरिए विभाग ने बताया कि इसके पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने बहुत संभावना है और यह तेजी से कमजोर पड़ेगा।

    आशंका है कि यह सात नवंबर की सुबह चक्रवाती तूफान बनकर दीव के पास गुजरात तट को पार कर सकता है। इस दौरान 70-80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चक्रवात से छह नवंबर को ज्यादातर हिस्सों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

    विभाग ने कहा कि सात नवंबर को ‘महा’ चक्रवात जब तट पर टकराएगा तो, भावनगर, सूरत, भरूच, आणंद, अहमदाबाद, बोटाद और वडोदरा में सात नवंबर को भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम केंद्र के निदेशक जयंत सरकार ने बताया कि इस बात की संभावना है कि तट पर टकराने से पहले चक्रवात और कमजोर हो सकता है।

    इसी बीच, राज्य सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने 15 अतिरिक्त टीमों को बुलाया है जबकि भारतीय नौसेना भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को कहा कि भले ही चक्रवात कमजोर पड़ रहा हो, लेकिन सरकार जान और माल के नुकसान को कम करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया।
    ओडिशा में अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान आने की आशंका
    बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अब और शक्तिशाली हो गया है। इसके बुधवार तक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है। मौसम विभाग की भुवनेश्वर इकाई के निदेशक एचआर विश्वास ने बताया कि फिलहाल इसका केन्द्र पारादीप से करीबन 950 किमी. दूरी पर है। बुधवार तक यह अधिक सक्रिय हो जाएगा और तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग की जानकारी मिलने के बाद से लोगों के मन में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।

    अगर यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ तो यह ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट की ओर आ सकता है। हालांकि तूफान किस जगह पर स्थल भाग से टकराएगा यह अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पर इसके असर सेे आगामी आठ नवंबर से ओडिशा के तटीय जिलों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव के लिए झारखंड पुलिस ने मांगे आठ हेलीकॉप्टर, नक्सल प्रभावित इलाकों में हेली ड्रापिंग की होगी व्यवस्था
    Next Article दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हिंसक झड़प मामला : अदालतों में कामकाज ठप, वकील ने की खुदकुशी की कोशिश

    Related Posts

    देश

    एअर इंडिया की लापरवाही पर DGCA का सख्त एक्शन, तीन अधिकारियों को हटाने का आदेश

    June 21, 2025
    क्राइम

    यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा उपवन पवन जैन, ठगी के गंभीर आरोप

    June 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    ईरान और इजरायल के युद्ध में भारत की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाये सवाल, कहा.. केंद्र सरकार ने मूल्यों का समर्पण कर दिया

    June 21, 2025
    Latest Posts

    छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा

    June 21, 2025

    22 जून से आर्द्रा, नहीं होंगे कृषि कार्य, सूर्य के गोचर से मौसम में होगा बड़ा परिवर्तन

    June 21, 2025

    झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 पदों पर भर्ती, 29 जून से शुरू होगा आवेदन

    June 21, 2025

    झाड़ियों में मिली एक युवक की बॉडी, इलाके में सनसनी

    June 21, 2025

    नित्य योग से दूर होते हैं रोग और व्यक्ति रहता है मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ : डालसा सचिव

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.