Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»FIFA World Cup 2022: नीदरलैंड ने अमेरिका को 3-1 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह
    खेल-सिनेमा

    FIFA World Cup 2022: नीदरलैंड ने अमेरिका को 3-1 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2022Updated:December 4, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अल रेयान : डेंजेल डमफ्राइज के शानदार प्रदर्शन से नीदरलैंड शनिवार को यहां खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में फीफा विश्व कप के राउंड 16 मुकाबले में अमेरिका को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. नीदरलैंड के लिये मेंफिस डीपे (10वें मिनट), डाले ब्लाइंड (45+1वें मिनट) और डमफ्राइज (81वें) ने गोल किये. डमफ्राइज ने अन्य दोनों गोल करने में भी मदद की. ग्रुप ए में दो जीत और एक ड्रा से शीर्ष पर रही नीदरलैंड को इस मुकाबले में प्रबल दावेदार माना जा रहा था और उसने इसके अनुरूप प्रदर्शन किया.

    इस टीम से होगा नीदरलैंड का सामना

    वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड का सामना अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के बीच देर रात होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा. अमेरिका के लिये एकमात्र गोल हाजी राइट ने 76वें मिनट में दागा. अच्छी टीमों को गोल करने का सिर्फ एक मौका चाहिए होता है और नीदरलैंड के साथ ऐसा ही हुआ. मैच के शुरू में ही मिडफील्ड में अच्छे पास देखने को मिले और ऐसे ही पास पर डेंजेल डमफ्राइस ने बॉक्स के ऊपर मेंफिस डीपे को क्रास दिया और उन्होंने बड़ी खूबसूरती से नेट में बायीं ओर दनदनाता हुआ गोल कर दिया. अमेरिका के गोलकीपर मैट टर्नर के पास इस रोकने का कोई मौका नहीं था.

    मेंफिस डीपे ने 44वां इंटरनेशनल गोल दागा

    यह डीपे का 44वां अंतरराष्ट्रीय गोल था जिससे नीदरलैंड की टीम 1-0 से आगे हो गयी. हाफ टाइम से पहले इंजुरी टाइम में डेल ब्लाइंड ने टीम के लिए दूसरा गोल दाग दिया. इससे विश्व कप में तीन बार की उप विजेता रही ‘ओरांजे’ ने बढ़त दोगुनी की. डमफ्राइज ने फिर गोल करने में मदद की, उनके क्रास पर ब्लाइंड ने भागते हुए अमेरिका के बॉक्स से गोल कर दिया जो नेट के कॉर्नर में पहुंचा. पहले गोल के बाद हालांकि खेल थोड़ा धीमा हो गया जिसमें अमेरिकी टीम का गेंद पर कब्जा अधिक रहा लेकिन टीम कोई अच्छा प्रयास नहीं कर सकी. इससे नीदरलैंड की रक्षा पंक्ति पर कोई दबाव नहीं था.

    गोल करने के लिए जूझता रहा अमेरिका

    अमेरिका को मैच में वापसी के लिये रणनीति में बदलाव की दरकार थी. 43वें मिनट में नीदरलैंड के गोलकीपर आंद्रियास नोपर्ट की परीक्षा हुई जब टिम विया ने बॉक्स के किनारे से शॉट लगाया जिसका उन्होंने डाइव करते हुए शानदार बचाव किया. दूसरे हाफ में अमेरिका ने हमले तेज कर दिये जिसमें 52वें मिनट में क्रिस्टियन पुलिसिच का शॉट सीधे नीदरलैंड के गोलकीपर के हाथ में चला गया. दो मिनट बाद मैकेनी का शॉट नीदरलैंड के क्रासबार के ऊपर से निकल गया. क्रिस्टियन पुलिसिच पर फाउल के लिये 60वें मिनट में नीदरलैंड के टेयून कूपमेनर्स को पीला कार्ड दिखाया.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन ने की अपील: झारखंड के अधिकारी अब लोगों को ‘जोहार’ के साथ अभिवादन करेंगे
    Next Article छत्तीसगढ़ : बलरामपुर में मिली गढ़वा के रंका से अगवा नाबालिग लड़की, एक आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.