Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 1:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर : आदित्यपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिट्टी धंसी, दो महिलाओं की मौत
    झारखंड

    जमशेदपुर : आदित्यपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिट्टी धंसी, दो महिलाओं की मौत

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : आदित्यपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. एक महिला आदित्यपुर मूल रूप से चाईबासा की रहने वाली है, जबकि दूसरी महिला चांडिल की रहने वाली है. आदित्यपुर के विद्युतनगर में दोनों महिलाएं रहतीं थीं. घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लाने रेलवे लाइन के किनारे गयीं थीं.

    बताया गया है कि आदित्यपुर थानांतर्गत वन भूमि पर बसे विद्युतनगर की दो महिलाएं मंजू सवैया (26) (मूल निवासी चाईबासा) व टुनटन (चांडिल) की मौत मिट्टी धंसने से हो गयी. दोनों महिलाएं रेलवे ट्रैक के पास मिट्टी की खुदाई करने गयीं थीं. घटना की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना की पुलिस पहुंची. उसके पहले स्थानीय लोगों ने शव को मिट्टी से बाहर निकाल लिया था.

    घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लाने गयीं थीं महिलाएं

    बताया गया कि दोनों महिलाएं घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लाने गयीं थीं. उक्त स्थल से प्रतिदिन कोई न कोई मिट्टी लाने जाता था, जिसके कारण वहां गुफानुमा ढांचा बन गया था. आज भी महिलाएं मिट्टी निकाल रहीं थीं. इसी दौरान मिट्टी भरभराकर गिर गयी, जिसके कारण दोनों महिलाएं उसमें पूरी तरह से दब गयीं. घटना स्थल पर ही दोनों महिलाओं की मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों के पति स्थानीय कंपनियों में काम करते हैं.

    स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त स्थल से प्रतिदिन कोई न कोई मिट्टी निकालने आता ही था. आज मंजू और टुनटुन मिट्टी निकालने गयीं थीं. मृतक मंजू का विद्युतनगर में अपना घर है, जबकि टुनटुन किराये के मकान में रहती थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन का बड़कागांव की महिलाओं को एक अनोखा अवसर प्रदान
    Next Article मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम गोविल नहीं रहीं, 78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

    Related Posts

    झारखंड

    भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    June 19, 2025
    झारखंड

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025
    झारखंड

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंधु: भारत ने ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला

    June 19, 2025

    बिहार पुलिस को मिली 618 नई गाड़ियां, CM नीतीश ने किया लोकार्पण

    June 19, 2025

    भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    June 19, 2025

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    June 19, 2025

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.