Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 12:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»टुंडी के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. सबा अहमद का निधन
    झारखंड

    टुंडी के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. सबा अहमद का निधन

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2022Updated:November 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: एकीकृत बिहार में मंत्री रहे झारखंड के दिग्‍गज राजनेता डॉ सबा अहमद का आज शनिवार सुबह निधन हो गया. नई दिल्‍ली के फोर्टिस अस्‍पताल में उन्‍होंने सुबह पांच बजे आखिरी सांस ली. लंबे समय से बीमार चल रहे सबा अहमद को बीते दिनों इलाज के लिए दिल्‍ली ले जाया गया था. परिजनों के अनुसार रविवार को उनका शव गिरिडीह के पचंबा स्थित उनके निवास स्‍थान पर लाया जाएगा. यहीं शव को सुपुर्दे खाक किया जाएगा.

    कोरोना काल में सेहत हो गयी थी ज्यादा खराब

    गौरतलब है कि डॉ अहमद झारखंड-बिहार की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे. भाजपा में विलय से पहले तक वह झारखंड विकास मोर्चा की राजनीति कर रहे थे. झाविमो के भाजपा में विलय के बाद पार्टी के केंद्रीय अध्‍यक्ष रहे डॉक्‍टर सबा अहमद ने अपने लिए नए राजनीतिक विकल्‍प तलाशने शुरू किए, पर कोरोना काल में उनकी सेहत लगातार गिरती चली गई और फिर उन्‍होंने सक्रिय राजनीति से किनारा कर लिया. उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनके समर्थक लगातार उनके बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य की दुआ मांग रहे थे.

    लालू प्रसाद की सरकार में रहे थे मंत्री

    डॉ सबा अहमद अविभाजित बिहार के समय पहले लालू प्रसाद यादव और फिर राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री रहे. संयुक्त बिहार में वह उच्‍च शिक्षा एवं कारा मंत्री रहे. झारखंड विधानसभा उपाध्यक्ष और कार्यकारी अध्‍यक्ष की भी कुर्सी संभाल चुके थे. उन्‍होंने अपना राजनीतिक करियर झामुमो से शुरू किया था. उनके पिता डॉ आइ अहमद गिरिडीह से कांग्रेस के सांसद रह चुके थे. सबा अहमद ने तीन बार टुंडी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. टुंडी जैसी सीट से वह राजद के टिकट पर भी चुनाव जीते थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर: रेल मंडल में दो चालकों की ट्रेन से कटकर मौत, रेल मंडल में शोक की लहर
    Next Article असम : 13 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    गोड्डा

    ललमटिया का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बीजेपी टिकट से लड़ चुका है चुनाव

    August 11, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग के बभनबे पहाड़ पर भूस्खलन, प्रशासन अलर्ट पर

    August 11, 2025
    झारखंड

    लैंड घोटाले में फंसे पूर्व DC छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी जमानत

    August 11, 2025
    Latest Posts

    नो-ऑयल डाइट : सेहत का नया ट्रेंड… जानें इसके फायदे

    August 11, 2025

    केंद्र सरकार ने किसानों को दी राहत, फसल बीमा योजना के तहत ₹3,200 करोड़ की पहली किस्त जारी

    August 11, 2025

    ललमटिया का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बीजेपी टिकट से लड़ चुका है चुनाव

    August 11, 2025

    बिना रिचार्ज सिम कितने दिन तक रहता है एक्टिव… जानें TRAI नियम और टेलीकॉम कंपनियों की पॉलिसी

    August 11, 2025

    हजारीबाग के बभनबे पहाड़ पर भूस्खलन, प्रशासन अलर्ट पर

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.