Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Oct, 2025 ♦ 4:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : ED की पूछताछ पर बरसे हेमंत सोरेन, कहा -हमें चोर-उचक्का समझा है क्या, अंग्रेजों की तरह इन्हें झारखंड से भगाएंगे
    झारखंड

    रांची : ED की पूछताछ पर बरसे हेमंत सोरेन, कहा -हमें चोर-उचक्का समझा है क्या, अंग्रेजों की तरह इन्हें झारखंड से भगाएंगे

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 9 घंटे से ज्यादा चली मैराथन बैठक के अगले दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर विपक्ष पर हमला बोला. कांके रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस तरह से बुलाया गया, मानो वे चोर-उचक्के हों. श्री सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार पर हमला बोलना जारी रखा. कहा कि जिस तरह से अंग्रेजों को हमने देश से भगाया, उसी तरह हम इन्हें भी झारखंड से खदेड़ देंगे.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी हमारे साथ ऐसा व्यवहार कर रही है, जैसा व्यवहार अपराधियों के साथ किया जाता है. हेमंत सोरेन ने पूछा कि क्या आज तक कोई राजनेता देश छोड़कर भागा है. उन्होंने कहा कि हमने तीर-कमान से अंग्रेजों को इस देश से भगा दिया था. अंग्रेजों की गोली-बंदूक के आगे हम नहीं झुके. ये तो फिर भी भाजपा है. इन्हें भी हम आदिवासी इस राज्य से हटायेंगे. उन्हें खदेड़ेंगे.

    हमें सत्ता से हटाने की हो रही है साजिश

    मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि जब से हम (झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन) सत्ता में आये हैं, तब से ही विपक्ष और केंद्र के पेट में दर्द हो रहा है. इसलिए वह हमें बार-बार हटाने की कोशिश कर रही है. लगातार हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि हम आदिवासी-मूलवासी हैं. इनसे डरने वाले नहीं हैं. डटकर मुकाबला करेंगे. हमारे पास समर्थन है. कितना भी ईडी-ईडी कर लें. हमारे पास जनता का समर्थन है. हमारे पास संख्या बल है, हम इनके आगे सरेंडर नहीं करेंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स की बदहाली को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने प्रबंधन को लगाई फटकार
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सांसद संजय सेठ ने की शिष्टाचार मुलाकात

    Related Posts

    चाईबासा

    चक्रधरपुर की अनुष्का ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता ब्रोंज मेडल

    October 7, 2025
    जमशेदपुर

    भानू मांझी गिरोह का सक्रिय सदस्य मनीष सिंह हथियार सहित गिरफ्तार…

    October 7, 2025
    जमशेदपुर

    चक्रधरपुर रेलवे अपडेट: 16 यात्री ट्रेनों का परिचालन 20 जनवरी 2026 तक प्रभावित रहेगा…

    October 7, 2025
    Latest Posts

    चक्रधरपुर की अनुष्का ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता ब्रोंज मेडल

    October 7, 2025

    भानू मांझी गिरोह का सक्रिय सदस्य मनीष सिंह हथियार सहित गिरफ्तार…

    October 7, 2025

    चक्रधरपुर रेलवे अपडेट: 16 यात्री ट्रेनों का परिचालन 20 जनवरी 2026 तक प्रभावित रहेगा…

    October 7, 2025

    गढ़वा में लंपी वायरस का कहर, मवेशियों की मौत से ग्रामीण सहमे

    October 7, 2025

    आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के चलते टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द और प्रभावित

    October 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.