Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 11:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने रचा इतिहास, देश का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम एस श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने रचा इतिहास, देश का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम एस श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद। स्पेस प्राइवेट सेक्टर में आज इसरो और हैदराबाद की कंपनी स्काईरूट ने इतिहास रच दिया है। देश का पहला निजी क्षेत्र का मिशन प्रारंभ सफल रहा। इस मिशन को स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा तैयार किए गए विक्रम एस रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया। इस मिशन के तीन पेलोड थे और यह सब ऑर्बिटल मिशन था। यानी पृथ्वी को सतह से 101 किलोमीटर की दूरी पर पहुंच कर मिशन समंदर में स्प्लैश हुआ। पूरे मिशन का समय केवल 300 सेकंड्स का था।

    इसरो ने इस मिशन के प्रक्षेपण के लिए स्काईरूट एयरोस्पेस को 12 नवंबर से 16 नवंबर का विंडो किया था. लेकिन मौसम के हालात को देखते हुए 18 नवंबर को सुबह 11.30 बजे तय किया गया.

    देश का पहला निजी सेक्टर का मिशन: इसमें कोई दो राय नहीं कि अब तक इस इसरो अपने रॉकेट्स का प्रक्षेपण करता रहा है लेकिन यह पहली बार था जब इसरो ने किसी निजी कंपनी का मिशन अपने लॉन्चिंग पैड से प्रक्षेपित किया. इस मिशन के साथ ही हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस अंतरिक्ष में रॉकेट लॉन्च करने वाली पहली निजी स्पेस कंपनी बनकर इतिहास रच दिया है. इस मिशन के साथ ही प्राइवेट स्पेस सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलेगा. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राइवेट सेक्टर को भी मिशन लॉन्चिंग के लिए मोटिवेट करते रहे हैं.

    साल 2020 में प्राइवेट सेक्टर के दरवाजे खोले गए थे. इसका एक मुख्य कारण यह भी कह सकते हैं कि सरकार चाहती है कि छोटे मिशन का भार जो इसरो पर रहा है वह अब प्राइवेट सेक्टर के भागीदारी में उन्हें दिया जाए. ताकि इसरो से छोटे मिशन का लोड कम हो जाए और भारत की स्पेस एजेंसी इसरो बड़े बड़े मिशन पर फोकस कर सकें. वह अपने रिसर्च और स्पेस ग्रोथ पर ध्यान दे सकें. इसके साथ ही भारत में कमर्शियल मार्केट भी बढ़ेगा और साथ ही इसरो को अपने बड़े मिशन पर काम करने का वक्त मिल पाएगा.

    विक्रम-एस सिंगल सॉलिड स्टेज रॉकेट है जो कि सब-ऑर्बिटल यानी उपकक्षीय लॉन्च व्हीकल है. यह स्काईरुट के विक्रम सिरीज़ के रॉकेट्स का हिस्सा है. स्काईरूट एयरोस्पेस ने रॉकेट का नाम विक्रम रखा है. जो कि अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और प्रसिद्ध वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है. यह कंपनी कमर्शियल सैटेलाइट प्रक्षेपण के लिए अत्याधुनिक प्रक्षेपण यान का निर्माण करती है.

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटालमटोल से नहीं, जीरो टॉलरेंस की नीति से खात्मा होगा आतंकवाद का: मोदी
    Next Article इंदौर में राहुल गांधी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्वतंत्रता दिवस पर नवाजे जाएंगे झारखंड के एक IPS समेत 17 पुलिसकर्मी

    August 14, 2025
    देश

    स्वतंत्रता दिवस के जश्न में चली गो’ली, तीन की मौ’त, 60 से अधिक घायल

    August 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025
    Latest Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर नवाजे जाएंगे झारखंड के एक IPS समेत 17 पुलिसकर्मी

    August 14, 2025

    बिहार पुलिस के सात कर्मियों को ग्लैंट्री अवार्ड, दो वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

    August 14, 2025

    HDFC बैंक ने बढ़ाया न्यूनतम बैलेंस, SBI ने IMPS ट्रांजैक्शन पर बदले चार्ज

    August 14, 2025

    उत्तरी भारत में मृत जन्म की दर चिंताजनक, शहरी क्षेत्रों में स्थिति गंभीर

    August 14, 2025

    ट्रंप की पुतिन को दी चेतावनी, यूक्रेन युद्ध नहीं रुका तो होंगे गंभीर परिणाम

    August 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.