Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 12:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरण में मतदान, 23 दिसंबर को मतगणना, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरण में मतदान, 23 दिसंबर को मतगणना, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2019Updated:November 1, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    नई दिल्ली : झारखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 23 दिसंबर को होगा।
    मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।

    पांच चरणों के मतदान में दूसरे चरण की वोटिंग सात दिसंबर को होगी। तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर जबकि 16 दिसंबर को चौथे चरण का मतदान होगा। पांचवें और आखिरी चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा।
    मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि राज्य के 24 जिलों में से 19 नक्सल प्रभावित हैं। इनमें से 13 अति नक्सल प्रभावित हैं। 81 विधानसभा सीटों में से 67 नक्सल प्रभावित हैं। लोकसभा चुनाव के बाद कुछ नियमों को संशोधित किया गया है। शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को पोस्टल बैलट की सुविधा दी जाएगी। आवश्यक सेवाओं और बुजुर्गों को भी पोस्टल बैलट की सुविधा मिलेगी। जब तक दिल्ली चुनाव आएंगे तब तक सभी आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए भी पोस्टल बैलट की सुविधा देंगे।
    झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल एक जनवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। राज्य में अभी भाजपा-आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन) गठबंधन की सरकार है। रघुवर दास राज्य के मुख्यमंत्री हैं।  पिछले चुनाव में भाजपा ने 37 और उसकी सहयोगी आजसू ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। महाराष्ट्र और हरियाणा में झटका खाने के बाद एनडीए के सामने राज्य में अपनी सत्ता बचाने की कड़ी चुनौती होगी। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल भी चुनाव मैदान में होंगे।
     झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं। बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत होगी। पिछले चुनाव में भाजपा और आजसू के अलावा कांग्रेस ने छह, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 19, झाविमो ने 8 और अन्य के खाते में छह सीटें गई थीं।  

    पहला चरण
    सीटें: 13
    नोटिफिकेशनः 6 नवंबर
    नामांकन की आखिरी तारीख: 13 नवंबर
    स्क्रूटनी: 14 नवंबर
    नाम वापसी आखिरी तारीख: 16 नवंबर
    मतदान की तारीख: 30 नवंबर

    दूसरा चरण
    सीटें: 20
    नोटिफिकेशनः 11 नवंबर
    नामांकन की आखिरी तारीख: 18 नवंबर
    स्क्रूटनी: 19 नवंबर
    नाम वापसी आखिरी तारीख: 21 नवंबर
    मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

    तीसरा चरण
    सीटें: 17
    नोटिफिकेशनः 16 नवंबर
    नामांकन की आखिरी तारीख: 25 नवंबर
    स्क्रूटनी: 26 नवंबर
    नाम वापसी आखिरी तारीख: 28 नवंबर
    मतदान की तारीख: 12 दिसंबर

    चौथा चरण
    सीटें: 15
    नोटिफिकेशनः 22 नवंबर
    नामांकन की आखिरी तारीख: 29 नवंबर
    स्क्रूटनी: 30 नवंबर
    नाम वापसी आखिरी तारीख: 2 दिसंबर
    मतदान की तारीख: 16 दिसंबर

    पांचवां चरण
    सीटें: 16
    नोटिफिकेशनः 26 नवंबर
    नामांकन की आखिरी तारीख: 3 दिसंबर
    स्क्रूटनी: 4 दिसंबर
    नाम वापसी आखिरी तारीख: 6 दिसंबर
    मतदान की तारीख: 20 दिसंबर

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमधुमक्खी की जानलेवा हमले से वृद्ध महिला की हुई मौत, एक बच्चा हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
    Next Article मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा, दिव्यांग व 80 प्लस के मददाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा

    Related Posts

    जामताड़ा

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025
    जामताड़ा

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.