Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 8:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»करतारपुर सिख श्रद्धालुओं के लिए इमरान का एलान, श्रद्धालुओं को पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    करतारपुर सिख श्रद्धालुओं के लिए इमरान का एलान, श्रद्धालुओं को पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    इस्लामाबाद : गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नियमों में छूट दी है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी। खान ने लिखा, ‘भारत से करतारपुर आने वाले सिखों के लिए दो बातें जरूरी हैं। पहला उन्हें पासपोर्ट की जरूरत नहीं है केवल एक वैध पहचान पत्र चाहिए और दूसरा उन्हें 10 दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराने की कोई आवश्यकता नहीं है।’
    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि करतारपुर के उद्घाटन के दिन और गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के दिन कोई शुल्क नहीं लगेगा। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को करतारपुर कॉरिडोर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डेरा बाबा नानक सीमा पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की अगुवाई में 31 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को पाकिस्तान ने गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शनों की अनुमति नहीं दी।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने छोटापन दिखाया है। प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान में पहुंच कर अखंड पाठ रखवाना था। कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान एक तरफ कह रहा है कि वह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी बना रहे हैं और कॉरिडोर खोल रहे हैं तो उनके 31 लोग पहले ही वफद के रूप में पुख्ता प्रबंध करने के लिए पाकिस्तान चले जाते तो क्या गलत होता। गुरुवार को कॉरिडोर पर पहुंचे सीएम ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से कार्यों की समीक्षा की।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहंगाई की मार : रसोई गैस सिलेंडर 76 रुपये मंहगा
    Next Article रांची : चडरी सरना समिति ने बांटे छठव्रतियों को सूप फल, गंगाजल को चडरी तालाब में प्रवाहित किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025
    ट्रेंडिंग

    एक्सिओम मिशन 4 की लॉन्चिंग फिर टली, नासा ने नहीं दी नई तारीख

    June 20, 2025
    Latest Posts

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    पश्चिम सिंहभूम के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

    June 20, 2025

    ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो एक साल में रांची को बनायेंगे नंबर-1 शहर : रक्षा राज्य मंत्री

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.