Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची
    खेल-सिनेमा

    भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2022No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के 42वें मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल के पचासे की मदद से जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा.  जिम्बाब्वे की टीम 115 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ भारतीय टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची है. अब 10 नवंबर को सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड की टीम से एडिलेड के मैदान पर होगा. भारीतय टीम ने सुपर 12 मुकाबले में पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे को हराया. वहीं, दक्षिण अफ्रीका से उसे मात मिली थी.

    लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भुवनेश्वर कुमार ने पहली ही गेंद पर वेस्ले मधेवेरे बिना खाता खोले ही आउट हो गए. अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने रेजिस चकाब्वा को शून्य पर आउट कर दिया. जिम्बाब्वे की तरफ से सिकंदर रजा (34) और रेयान बर्ल (35) ही थोड़ा संघर्ष कर पाए. भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 22 रन देकर तीन विकेट झटके. हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट चटकाया. वहीं, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला.

    सूर्यकुमार यादव का एक और ताबड़तोड़ पचासा
    इससे पहले दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक जड़ा. इससे भारत ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 चरण के अपने अंतिम मैच में पांच विकेट पर 186 रन बनाए. सूर्यकुमार ने 24 गेंदों पर चार छक्कों और छह चौकों से नाबाद 61 रन की पारी खेली. सूर्यकुमार की तूफानी बल्लेबाजी से भारत ने अंतिम पांच ओवर में 79 रन जोड़े. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा की गेंद पर सूर्यकुमार ने कुछ आकर्षक शॉट खेले. मुंबई के इस बल्लेबाज ने नगारवा के पारी के अंतिम ओवर में ऑफ साइड के बाहर की गेंद को डीप फाइन लेग पर छह रन के लिए भेजा और फिर पारी की अंतिम गेंद पर फाइन लेग पर छक्का जड़ा.

    विराट कोहली नहीं खेल सके लंबी पारी
    जिम्बाब्वे के बाएं हाथ के स्पिनरों वेलिंगटन मसाकाद्जा (दो ओवर में बिना विकेट के 12 रन), सिकंदर रजा (तीन ओवर में 18 रन पर एक विकेट) और सीन विलियम्स (दो ओवर में नौ रन पर दो विकेट) ने बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी करके भारत की रन गति पर लगाम कसी. विराट कोहली (25 गेंद में 26 रन) को भी इस बीच अपने शॉट खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ा. सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या (18 गेंद में 18 रन) ने हालांकि सिर्फ 5.5 ओवर में 65 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

    कप्तान रोहित शर्मा ने अपना विकेट गंवाया
    ब्लेसिंग मुजरबानी (चार ओवर में बिना विकेट के 50 रन), नगारवा (चार ओवर में एक विकेट पर 44 रन) और चतारा (चार ओवर में बिना विकेट के 34 रन) महंगे साबित हुए. इस तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने मिलकर 12 ओवर में 138 रन लुटाए. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कप्तान रोहित शर्मा 15 रन बनाने के बाद मुजरबानी की गेंद को पुल करने की कोशिश में स्क्वायर लेग बाउंड्री पर मसाकाद्जा को कैच दे बैठे.

    केएल राहुल ने जड़ा लगातार दूसरा पचासा
    कोहली ने पहली ही गेंद पर मुजरबानी पर चौके से खाता खोला. उन्होंने मसाकाद्जा पर भी चौका जड़ा लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद उन्हें स्पिनरों के खिलाफ रन बनाने में परेशानी हुई. कोहली अंतत: अनुभवी विलियम्स की गेंद पर लॉफ्टेड ड्राइव खेलने की कोशिश में रेयान बर्ल को लांग ऑफ पर कैच दे बैठे. उन्होंने 25 गेंद का सामना करते हुए दो चौके मारे. नगारवा का पारी का पहला ही ओवर मेडन खेलने वाले राहुल ने इसी तेज गेंदबाज पर विकेट के पीछे छक्का जड़ा. दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अच्छी लय में दिखा और उन्होंने टूर्नामेंट का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने रेस्टोरेंट संचालक पर की गोलीबारी, बाल बाल बचे
    Next Article 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें देश में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.