Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jun, 2025 ♦ 2:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»आकाश अंबानी ने नाथद्वारा में किया जियो ट्रू 5जी-पावर्ड वाई-फाई लॉन्च
    देश

    आकाश अंबानी ने नाथद्वारा में किया जियो ट्रू 5जी-पावर्ड वाई-फाई लॉन्च

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (जियो) ने शनिवार को जियो ट्रू 5जी पावर्ड वाई फाई की राजस्थान की धार्मिक नगरी नाथद्वारा में शुरुआत की। शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, कमर्शियल हब जैसे स्थान जहां लोगों का जमावड़ा अधिक होता है वहां यह सर्विस दी जाएगी।

    जियो यूजर्स को यह नई वाई-फाई सर्विस, जियो वेलकम ऑफर अवधि के दौरान मुफ्त में मिलेगी। दूसरा नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले भी जियो 5जी पावर्ड वाई फाई का सीमित इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन अगर वे जियो 5जी पावर्ड वाई फाई की फुल सर्विस का उपयोग करना चाहते हैं तो उन्हें जियो का ग्राहक बनना होगा। दिलचस्प यह है कि जियो ट्रू 5जी वाई फाई से जुड़ने के लिए यह जरूरी नहीं कि ग्राहक के पास 5जी हैंडसेट हो। वह 4जी हैंडसेट से भी इस सर्विस से जुड़ सकता है।

    इस सेवा की शुरुआत के साथ ही नाथद्वारा और चेन्नई में जियो की ट्रू 5जी सर्विस भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में भी 5जी सर्विस लॉन्च की गई थी। जल्द ही दूसरे शहरों में भी जियो 5जी सर्विस शुरू हो सके और ट्रू 5जी हैंडसेट की उपलब्धता बढ़े इसके लिए जियो की टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।

    देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आकाश अंबानी ने कहा, “भगवान श्रीनाथ जी कृपा से आज नाथद्वारा में जियो ट्रू 5जी की सर्विस के साथ 5जी पॉवर्ड वाईफाई सेवा का शुभारंभ हो रहा है। हम मानते हैं कि 5जी सबके लिए है, इसलिए हमारी कोशिश है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी की तरह देश के कोने कोने तक जियो की ट्रू 5जी सर्विस जल्द चालू हो। श्रीनाथ जी के आशीर्वाद से नाथद्वारा और चेन्नई भी आज से जियो ट्रू 5जी सिटी बन गए हैं।”

    नाथद्वारा राजस्थान का पहला शहर है जहां किसी भी ऑपरेटर ने 5जी सेवाओं की शुरूआत की है। कंपनी ने हालांकि कमर्शियल लॉन्च की घोषणा अभी नहीं की है। वहीं कंपनी के 5जी सर्विस मैप पर दक्षिण भारत का चेन्नई शहर भी आ गया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर एसआईए ने कई जगहों पर की छापेमारी
    Next Article श्रम मंत्री के पुत्र पर 16 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का लगा आरोप

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे के परिजनों और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं से की मुलाकात

    June 23, 2025
    खेल

    दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ललित उपाध्याय ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लिया संन्यास

    June 23, 2025
    ट्रेंडिंग

    समाजवादी पार्टी ने तीन विधायकों को दिखाया बाहर का रास्ता… जानें क्यों

    June 23, 2025
    Latest Posts

    लॉन्च हुआ 15 हजार से कम में OPPO का नया 5G स्मार्टफोन… जानें DETAILS

    June 23, 2025

    झारखंड के अस्पतालों में अब बिल को लेकर नहीं रोका जाएगा शव, स्वास्थ्य मंत्री ने की नई व्यवस्था की घोषणा

    June 23, 2025

    भोरे-भोर हजारीबाग में चोरी, 41 हजार नकद और जेवरात लेकर चोर फरार

    June 23, 2025

    जन सुराज कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आवास का किया घेराव, इस्तीफे की मांग

    June 23, 2025

    आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पर दर्ज करेंगे 420 का केस : पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा

    June 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.